महिला सशक्तिकरण देश के विकास के लिए जरूरी : रश्मिका मंदाना

Posted On:- 2026-11-23




पुट्टपर्थी (वीएनएस)। रश्मिका मंदाना ने हाल ही में पुट्टपर्थी के प्रशांति निलयम स्थित साई कुलवंत हॉल में भगवान सत्य साईं बाबा की 101वीं जयंती पर आयोजित महिला दिवस समारोह में लोगों को संबोधित किया। महिलाओं के सशक्तिकरण के महत्व पर बात करते हुए अभिनेत्री ने महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों, उनके लिए अवसर पैदा करने और देश के निर्माण में उनके योगदान पर अपने विचार साझा किए।

रश्मिका ने कहा कि आज महिलाएं अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं को सशक्त बनाना सिर्फ एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि देश की तरक्की के लिए भी बेहद जरूरी है।

महिलाओं को अपने सपनों को पूरा करने के दौरान जिन उम्मीदों और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, उस पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं उस पीढ़ी की महिलाओं में से हूं, जिन्हें बड़े सपने देखने के लिए कहा जाता है, बहुत बड़े सपने देखने के लिए। लेकिन साथ ही हमें अपने सपनों को समझाना पड़ता है, अपने फैसलों को सही साबित करना पड़ता है और बार-बार यह साबित करना पड़ता है कि हम जिस मौके के हकदार हैं, वह हमें मिलना चाहिए।"

अपने अनुभवों और आगे बढ़ते रहने के महत्व पर बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, "मैं जानती हूं कि अपनी लड़ाइयां खुद लड़ने का क्या मतलब होता है, लोगों के फैसलों और आलोचनाओं का सामना करना कैसा होता है। और जब आगे का रास्ता साफ न हो, तब भी आगे बढ़ते रहने का क्या मतलब होता है।" अभिनेत्री ने अलग-अलग क्षेत्रों और नेतृत्व की भूमिकाओं में भारतीय महिलाओं की बढ़ती मौजूदगी की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि महिलाएं पुरानी बाधाओं को तोड़ रही हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए नए रास्ते बना रही हैं।

उन्होंने कहा, "आज भारतीय महिलाएं हर जगह उन क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं, जिन्हें कभी उनके लिए मुश्किल या नामुमकिन माना जाता था। हम महिलाओं को बिजनेस का नेतृत्व करते हुए, सेना में सेवा करते हुए, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में काम करते हुए, राजनीति और प्रशासन में हिस्सा लेते हुए, उद्यमी, खिलाड़ी, अभिनेत्री, कलाकार और फैसले लेने वाली बनते हुए देख रहे हैं।"

महिलाओं की तरक्की को देश के विकास से जोड़ते हुए रश्मिका ने कहा, "इसलिए महिला सशक्तिकरण सिर्फ एक अलग सामाजिक उद्देश्य नहीं है, बल्कि देश के विकास का एक जरूरी हिस्सा है।" उन्होंने भगवान श्री सत्य साईं बाबा की शिक्षाओं और समाज को बेहतर बनाने में महिलाओं की रोजमर्रा की भूमिका पर भी बात की। स्वामी के विचारों को साझा करते हुए उन्होंने कहा, "जो महिला एक बच्चे को शिक्षित करती है, वह देश के भविष्य में योगदान देती है। 

जो महिला ईमानदारी और अनुशासन को बढ़ावा देती है, वह अच्छे नागरिक बनाने में मदद करती है। जो महिला गरीबों की सेवा करती है, वह समाज में सद्भाव लाती है। जो महिला ईमानदारी के साथ नेतृत्व करती है, वह अच्छे शासन में योगदान देती है। और जो महिला शांति को बढ़ावा देती है, वह देश की एकता को मजबूत करती है।"

अपने विचारों के जरिए रश्मिका ने यह बताया कि महिला सशक्तिकरण का मतलब सिर्फ महिलाओं को अवसर देना नहीं है, बल्कि परिवार, समाज और देश पर उनके प्रभाव को पहचानना भी है। उनकी बातें इस बात की याद दिलाती हैं कि हमें ऐसा समाज बनाना चाहिए, जहां महिलाएं बिना किसी डर के अपने सपने देख सकें, अपने फैसले खुद ले सकें और बार-बार अपनी काबिलियत साबित किए बिना आगे बढ़ सकें।



Related News
thumb

इंडियन आइडल के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर

अभिनेत्री उर्मिला मतोंडकर हाल ही में सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न' में गेस्ट के तौर पर शिरकत की।


thumb

नॉर्थ अमेरिका में 'रामायणम्' का दबदबा, $29 मिलियन की कमाई के साथ बन...

नमित मल्होत्रा की रणबीर कपूर, रॉकिंग स्टार यश, साईं पल्लवी और रवि दुबे स्टारर रामायणम्, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर इतिहास बनाना जारी रखे हुए है


thumb

माइली साइरस ने मैक्स मोरंडो से रचाई शादी

मशहूर गायिका माइली साइरस शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने कैलिफोर्निया के पाम स्प्रिंग्स में अपने निजी आवास पर संगीतकार मैक्स मोरंडो से शादी र...


thumb

ओम के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल

अभिनेत्री साई पल्लवी बहुप्रतीक्षित एक्शन-ड्रामा फिल्म 'ओम: चैप्टर 1-उधिराम : द ब्लड वुड' में आईपीएस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी।


thumb

13 साल बाद साथ आए श्रद्धा आर्या-गौरव खन्ना

अभिनेत्री श्रद्धा आर्या पहली बार एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के आगामी शो 'दिल की बेवफाइयां' में गौरव खन्ना के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।