मितानिन अभियान के 25 गौरवशाली वर्ष पूरे : जिला सम्मेलन में 200 प्रशिक्षकों और एमटी दीदियों का सम्मान

Posted On:- 2026-11-23




राजनांदगांव (वीएनएस)। मितानिन कार्यक्रम के गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज ग्राम हल्दी में जिला स्तरीय मितानिन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मितानिन कार्यक्रम की 25 वर्षों की उपलब्धियों, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में मितानिनों के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया गया। 

इस अवसर पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में समर्पित भाव से कार्य करने वाली लगभग 200 मितानिन प्रशिक्षकों एवं एमटी दीदियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मितानिन कार्यक्रम के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सम्मेलन में मितानिनों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों की सराहना की गई। मितानिनें ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग और आम नागरिकों के बीच महत्वपूर्ण संपर्क सूत्र के रूप में कार्य कर रही हैं। विशेष रूप से गर्भवती माताओं एवं नवजात शिशुओं की देखभाल, संस्थागत प्रसव के लिए प्रोत्साहन, नियमित टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण जागरूकता तथा विभिन्न संक्रामक एवं गैर-संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए जनजागरूकता बढ़ाने में मितानिनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। शासन की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने में भी मितानिनें सक्रिय योगदान दे रही हैं।

सम्मेलन में मितानिन कार्यक्रम की उपलब्धियों के साथ ही आगामी कार्ययोजना एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ नशामुक्ति अभियान में मितानिनों की सक्रिय सहभागिता सराहना की गई। समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में मितानिनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया। इसके साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, टीकाकरण एवं पोषण संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान लगभग 200 मितानिन प्रशिक्षकों एवं एमटी दीदियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों, निष्ठा एवं समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाली मितानिन प्रशिक्षकों एवं एमटी दीदियों में विशेष उत्साह देखा गया। इस अवसर पर सभी ने भविष्य में भी जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप ताम्रकार, जिला डेटा मैनेजर अखिलेश चोपड़ा, वीसीसीएम हितेश कुल्हाड़े, राज्य समन्वयक मितानिन कार्यक्रम पूरन सिन्हा, जिला समन्वयक शकुन मानिकपुरी सहित जिले के सभी विकासखंड समन्वयक, मितानिन प्रशिक्षक एवं एमटी दीदियां उपस्थित थी।



Related News
thumb

ऑनलाइन टोकन से बचा समय, 72 वर्षीय बच्चालाल साहू ने बेचा 26.80 क्विं...

कोरिया जिले के 72 वर्षीय किसान बच्चालाल साहू ने मोबाइल ऐप से ऑनलाइन टोकन लेकर छिनडांड समिति के खरीदी केंद्र में 26.80 क्विंटल धान बेचा। रामचरित्तर...


thumb

’गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच कराएं, जनवरी तक सभी चिह्नित बच्चों ...

। कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व (एएनसी) जांच समय पर कराने और स्वास...


thumb

’बारिश से फसल को नुकसान हो तो 72 घंटे में दें सूचना, 10 दिन में होग...

कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने विगत दिनों रिमझिम बारिश के बीच खेतों में पहुंचकर किसानों से मुलाकात की और धान की उपज की जानकारी ली। बेमौसम बारिश से धान की...


thumb

कलेक्टर रोक्तिमा की समीक्षा से आवास स्वीकृति में तेजी, 1,132 परिवार...

कोरिया जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण के तहत आवास प्लस 2.0 के पात्र परिवारों को पक्के मकान की स्वीकृति देने का काम तेजी से चल रहा है।


thumb

’सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं के लिए आवेदन 2 दिसंबर तक

सैनिक स्कूल अंबिकापुर में शैक्षणिक सत्र 2027दृ28 के लिए कक्षा छठवीं और नौवीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 2 दिसंबर 2026 की रात 11 बजकर 50 मिनट तक w...


thumb

’सर्पदंश और बिच्छू के डंक से मौत के तीन मामलों में 12 लाख रुपये की ...

कलेक्टर कार्यालय, बैकुंठपुर ने पटना तहसील में सर्पदंश से हुई दो मौतों और बिच्छू के डंक से हुई एक मौत के मामले में कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायत...