कलेक्टर रोक्तिमा की समीक्षा से आवास स्वीकृति में तेजी, 1,132 परिवारों को जारी हुए आदेश

Posted On:- 2026-11-23




कोरिया (वीएनएस)। कोरिया जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण के तहत आवास प्लस 2.0 के पात्र परिवारों को पक्के मकान की स्वीकृति देने का काम तेजी से चल रहा है। कलेक्टर रोक्तिमा यादव पात्रता सत्यापन और स्वीकृति की प्रगति की नियमित समीक्षा कर रही हैं। उनके निर्देश पर मैदानी टीमें हितग्राहियों का सत्यापन कर आवश्यक दस्तावेज पूरे कर रही हैं। जिले में अब तक 1,132 हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति आदेश जारी किए जा चुके हैं।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले के 3,581 चिन्हित परिवारों को आवास की स्वीकृति देने का लक्ष्य है। इनमें बैकुंठपुर जनपद पंचायत के 2,695 और सोनहत जनपद पंचायत के 886 परिवार शामिल हैं।

आठ बिंदुओं पर डिजिटल सत्यापन के बाद मिल रही स्वीकृति

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी योगेन्द्र श्रीवास ने बताया कि चिन्हित परिवारों की पात्रता की जांच आठ बिंदुओं पर डिजिटल माध्यम से की जा रही है। इसमें आवास स्थल का भू-अंकन, जॉब कार्ड का सत्यापन, बैंक खाते से आधार जुड़ा होने की जांच और पूर्व में शासकीय योजनाओं से मिले लाभों का मिलान शामिल है। हितग्राही की डिजिटल पहचान का सत्यापन कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से भी किया जा रहा है। पात्रता की पुष्टि और दस्तावेजों की जांच के बाद आवास निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की जा रही है।

श्रीवास ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार अगले एक पखवाड़े में शेष परिवारों का सत्यापन पूरा कर सभी पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति आदेश जारी करने की तैयारी है।



Related News
thumb

ऑनलाइन टोकन से बचा समय, 72 वर्षीय बच्चालाल साहू ने बेचा 26.80 क्विं...

कोरिया जिले के 72 वर्षीय किसान बच्चालाल साहू ने मोबाइल ऐप से ऑनलाइन टोकन लेकर छिनडांड समिति के खरीदी केंद्र में 26.80 क्विंटल धान बेचा। रामचरित्तर...


thumb

’गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच कराएं, जनवरी तक सभी चिह्नित बच्चों ...

। कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व (एएनसी) जांच समय पर कराने और स्वास...


thumb

’बारिश से फसल को नुकसान हो तो 72 घंटे में दें सूचना, 10 दिन में होग...

कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने विगत दिनों रिमझिम बारिश के बीच खेतों में पहुंचकर किसानों से मुलाकात की और धान की उपज की जानकारी ली। बेमौसम बारिश से धान की...


thumb

’सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं के लिए आवेदन 2 दिसंबर तक

सैनिक स्कूल अंबिकापुर में शैक्षणिक सत्र 2027दृ28 के लिए कक्षा छठवीं और नौवीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 2 दिसंबर 2026 की रात 11 बजकर 50 मिनट तक w...


thumb

’सर्पदंश और बिच्छू के डंक से मौत के तीन मामलों में 12 लाख रुपये की ...

कलेक्टर कार्यालय, बैकुंठपुर ने पटना तहसील में सर्पदंश से हुई दो मौतों और बिच्छू के डंक से हुई एक मौत के मामले में कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायत...