’बारिश से फसल को नुकसान हो तो 72 घंटे में दें सूचना, 10 दिन में होगा सर्वे’

Posted On:- 2026-11-23




कोरिया (वीएनएस)। कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने विगत दिनों रिमझिम बारिश के बीच खेतों में पहुंचकर किसानों से मुलाकात की और धान की उपज की जानकारी ली। बेमौसम बारिश से धान की फसल को नुकसान की आशंका को देखते हुए उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को शासन के दिशा-निर्देश तत्काल किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में कोरिया जिले के कृषि विभाग ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

उप संचालक कृषि के अनुसार, चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के असर से बेमौसम बारिश होने और बीमित फसल को नुकसान पहुंचने की स्थिति में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत नुकसान होने के 72 घंटे के भीतर सूचना देनी होगी।

किसान कृषि रक्षक पोर्टल के टोल-फ्री नंबर 14447 पर नुकसान की सूचना दर्ज करा सकते हैं। सूचना मिलने के बाद बीमा कंपनी 10 दिनों के भीतर सर्वे कर नुकसान का आकलन करेगी।

’खेत में सुखाने रखे धान के करपे को भी बीमा सुरक्षा’

एडवाइजरी के मुताबिक, कटाई के बाद खेत में सुखाने के लिए रखे बीमित धान के करपे को योजना की शर्तों के तहत कटाई की तारीख से अधिकतम 14 दिनों तक बीमा सुरक्षा मिलती है। खड़ी फसल में जलभराव से हुए नुकसान का आकलन फसल कटाई प्रयोग से प्राप्त उपज के आधार पर किया जाएगा।

’नुकसान की तस्वीरें और वीडियो सुरक्षित रखें’

किसान सूचना दर्ज कराते समय अपना नाम, मोबाइल नंबर, गांव, तहसील, खसरा नंबर, बीमित फसल का नाम, पॉलिसी नंबर, नुकसान की तारीख और उसका विवरण दें। कृषि विभाग ने किसानों से नुकसान की तस्वीरें और वीडियो सुरक्षित रखने तथा बीमा कंपनी के साथ संबंधित पटवारी और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को भी सूचना देने को कहा है।




Related News
thumb

ऑनलाइन टोकन से बचा समय, 72 वर्षीय बच्चालाल साहू ने बेचा 26.80 क्विं...

कोरिया जिले के 72 वर्षीय किसान बच्चालाल साहू ने मोबाइल ऐप से ऑनलाइन टोकन लेकर छिनडांड समिति के खरीदी केंद्र में 26.80 क्विंटल धान बेचा। रामचरित्तर...


thumb

’गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच कराएं, जनवरी तक सभी चिह्नित बच्चों ...

। कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व (एएनसी) जांच समय पर कराने और स्वास...


thumb

कलेक्टर रोक्तिमा की समीक्षा से आवास स्वीकृति में तेजी, 1,132 परिवार...

कोरिया जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण के तहत आवास प्लस 2.0 के पात्र परिवारों को पक्के मकान की स्वीकृति देने का काम तेजी से चल रहा है।


thumb

’सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं के लिए आवेदन 2 दिसंबर तक

सैनिक स्कूल अंबिकापुर में शैक्षणिक सत्र 2027दृ28 के लिए कक्षा छठवीं और नौवीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 2 दिसंबर 2026 की रात 11 बजकर 50 मिनट तक w...


thumb

’सर्पदंश और बिच्छू के डंक से मौत के तीन मामलों में 12 लाख रुपये की ...

कलेक्टर कार्यालय, बैकुंठपुर ने पटना तहसील में सर्पदंश से हुई दो मौतों और बिच्छू के डंक से हुई एक मौत के मामले में कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायत...