मुंबई (वीएनएस)। अभिनेत्री श्रद्धा आर्या पहली बार एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के आगामी शो 'दिल की बेवफाइयां' में गौरव खन्ना के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में अभिनेता के साथ स्क्रीन शेयर करने का अनुभव साझा किया। श्रद्धा आर्या ने बताया कि तेरह-चौदह साल पहले उन्होंने और गौरव ने साथ में एक इवेंट किया था।
उन्होंने कहा, मेरी और गौरव की दोस्ती नई नहीं है, बल्कि बहुत पुरानी है। करीब 13-14 साल पहले हमने साथ में एक इवेंट किया था। उस समय की हमारी तस्वीरें फिर से सामने आई हैं। इसके बाद हम दोनों ने एकता कपूर की दीपावली पार्टी में उन्हीं पुरानी तस्वीरों वाले पोज को रिक्रिएट करके फोटो खिंचवाई। एकता कपूर ने भी वो तस्वीरें शेयर की, जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया था।
अभिनेत्री ने आगे गौरव खन्ना के साथ एक पुराना किस्सा शेयर करते हुए कहा, कई लोग अक्सर पूछते हैं कि क्या हमने पहले साथ काम किया है। हमने कई साल पहले दूसरे चैनल के लिए लुक टेस्ट भी दिया था, लेकिन वो बात बन नहीं पाई। मुझे लगता है कि 'दिल की बेवफाइयां' ने हमें साथ काम करने का एकदम सही मौका दिया है।
शो 'दिल की बेवफाइयां' शादी के कई साल बाद के रिश्ते, अनकही बातों और अधूरी इच्छाओं के इर्द-गिर्द घूमता है। इस शो के जरिए यह सवाल उठाया गया है कि एक ही शादी में एक साथी के लिए सब 'काफी' होता है, जबकि दूसरे के दिल में 'काश' क्यों रह जाता है।
श्रद्धा आर्या ने शो के बारे में समझाते हुए कहा, मुझे लगता है कि दर्शकों के लिए इस शो का अंदाज समझना बेहद जरूरी है। कुछ लोग सोच सकते हैं कि हम मैच्योर लव स्टोरी क्यों कर रहे हैं, खासकर टेलीविजन पर तो पहले भी कई आम रोमांटिक कहानियां दिखाई जा चुकी हैं और हम भी ऐसी कहानियों का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन हम प्यार को एक अलग नजरिए से देख रहे हैं। इसमें कई ऐसे दिलचस्प मोड़ हैं, जो कहानी को मजेदार और देखने लायक बनाते हैं।
अभिनेत्री साई पल्लवी बहुप्रतीक्षित एक्शन-ड्रामा फिल्म 'ओम: चैप्टर 1-उधिराम : द ब्लड वुड' में आईपीएस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी।
कोची में अपने कॉन्सर्ट के दौरान इस गाने की झलक दिखाकर फैंस को उत्साहित करने के बाद, सिंगर-सॉन्गराइटर अनुव जैन अब आखिरकार 'तू कह दे तो' गाना दर्शकों...
आर्यन खान ने पिछले साल अपने डायरेक्शन में बनी नेटफ्लिक्स सीरीज बैंड्स ऑफ बॉलीवुड से सभी का दिल जीत लिया था।
संजय लीला भंसाली उन फिल्मकारों में से हैं, जिनकी फिल्में थिएटर से बाहर आने के बाद भी दर्शकों के दिलों और दिमाग में लंबे समय तक बनी रहती हैं।
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबरदस्त पकड़ साबित की है। दिसंबर 2025 में रिलीज हुई 'धुरंधर' ने दूसरे सोमवार को ...