कोदो, कुटकी एवं रागी की समर्थन मूल्य पर होगी खरीदी, किसानों को मिलेगा उपज का उचित दाम

Posted On:- 2026-11-21




मिलेट्स (श्री अन्न) की खेती को मिलेगा प्रोत्साहन, 16 नवंबर से 30 दिसंबर तक होगा पंजीयन

गरियाबंद (वीएनएस)।  जिले में मोटे अनाज (श्री अन्न) की खेती को प्रोत्साहित करने तथा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए शासन द्वारा कोदो, कुटकी एवं रागी का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन किया जाएगा। इन फसलों की खरीदी जिले के अधिसूचित उपार्जन केंद्र आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, गरियाबंद के माध्यम से निर्धारित समर्थन मूल्य पर की जाएगी।

कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि निर्धारित समर्थन मूल्य के अनुसार कोदो का 3 हजार 200 रुपये, कुटकी का 3 हजार 350 रुपये तथा रागी का 5 हजार 205 रुपये प्रति क्विंटल की दर से उपार्जन किया जाएगा। वहीं प्रति एकड़ उपार्जन की अधिकतम सीमा कोदो के लिए 3.50 क्विंटल, कुटकी के लिए 2 क्विंटल तथा रागी के लिए 3.50 क्विंटल निर्धारित की गई है। शासन की इस पहल से जिले में कोदो, कुटकी एवं रागी जैसी मिलेट्स फसलों के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त होने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा श्री अन्न की खेती के प्रति किसानों का रुझान बढ़ेगा।

जिले के समस्त कोदो, कुटकी एवं रागी उत्पादक किसानों से अपील की गई है कि वे 16 नवंबर 2026 से 30 दिसंबर 2026 तक एकीकृत किसान पोर्टल में संबंधित समितियों के माध्यम से अपना पंजीयन कराएं और शासन की इस योजना का अधिकाधिक लाभ उठाएं। उपार्जन एवं पंजीयन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अथवा अधिसूचित उपार्जन केंद्र आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, गरियाबंद से संपर्क कर सकते हैं।



Related News
thumb

30 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला

छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्...


thumb

एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के ...

शिक्षकों को भी कार्यक्रम से जोड़ते हुए रचनात्मक और डिजिटल शिक्षण के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। कैनवा फॉर एजुकेशन के माध्यम से डिजिटल सामग्री तैयार कर...


thumb

अग्रणी बैंक प्रबंधक ने ली पीएम स्वनिधि योजना के लंबित आवेदनों के प्...

बैठक में नगर निगम दुर्ग आयुक्त सुश्री लीना कोसम, नगर निगम भिलाई आयुक्त सुश्री सुरुचि सिंह एवं अग्रणी बैंक प्रबंधक संजय गर्ग सहित बैंक शाखाओं के शा...


thumb

किसानों को मिली बड़ी राहत, शून्य रकबे में सुधार कार्य में तेजी

इसी क्रम में भानुप्रतापपुर एसडीएम अनिकेत अशोक फड़तरे के मार्गदर्शन में भानुप्रतापपुर तहसील की सभी 9 समितियों एवं 12 धान उपार्जन केन्द्रों में शून्य...


thumb

बैठक 23 को

जिला पंचायत दुर्ग की सामान्य सभा की बैठक 23 नवम्बर 2026 को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में धान खरीदी, शिक्षा विभ...