30 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला

Posted On:- 2026-11-21




गरियाबंद (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गरियाबंद द्वारा 30 नवंबर 2026 (सोमवार) को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय परिसर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इस रोजगार मेले के माध्यम से निजी प्रतिष्ठानों ग्लोबल एच.आर. सॉल्यूशन एंड जॉब कंसल्टेंट लिमिटेड, दुर्ग तथा स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर में उपलब्ध कुल 230 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें असिस्टेंट मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, सिक्योरिटी गार्ड एवं फील्ड ऑफिसर के पद शामिल हैं।

रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं एवं स्नातक निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यताओं से संबंधित अंकसूची एवं प्रमाण पत्रों की मूलप्रति और छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को ई-रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य है। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गरियाबंद के दूरभाष क्रमांक 07706-241269 अथवा मोबाइल नंबर 93295-59607 पर संपर्क किया जा सकता है।



Related News
thumb

कोदो, कुटकी एवं रागी की समर्थन मूल्य पर होगी खरीदी, किसानों को मिले...

कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि निर्धारित समर्थन मूल्य के अनुसार कोदो का 3 हजार 200 रुपये, कुटकी का 3 हजार 350 रुपये तथा रागी का 5 हजार 205 रुप...


thumb

एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के ...

शिक्षकों को भी कार्यक्रम से जोड़ते हुए रचनात्मक और डिजिटल शिक्षण के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। कैनवा फॉर एजुकेशन के माध्यम से डिजिटल सामग्री तैयार कर...


thumb

अग्रणी बैंक प्रबंधक ने ली पीएम स्वनिधि योजना के लंबित आवेदनों के प्...

बैठक में नगर निगम दुर्ग आयुक्त सुश्री लीना कोसम, नगर निगम भिलाई आयुक्त सुश्री सुरुचि सिंह एवं अग्रणी बैंक प्रबंधक संजय गर्ग सहित बैंक शाखाओं के शा...


thumb

किसानों को मिली बड़ी राहत, शून्य रकबे में सुधार कार्य में तेजी

इसी क्रम में भानुप्रतापपुर एसडीएम अनिकेत अशोक फड़तरे के मार्गदर्शन में भानुप्रतापपुर तहसील की सभी 9 समितियों एवं 12 धान उपार्जन केन्द्रों में शून्य...


thumb

बैठक 23 को

जिला पंचायत दुर्ग की सामान्य सभा की बैठक 23 नवम्बर 2026 को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में धान खरीदी, शिक्षा विभ...