किसानों को मिली बड़ी राहत, शून्य रकबे में सुधार कार्य में तेजी

Posted On:- 2026-11-21




भानुप्रतापपुर तहसील में 241 किसानों के रकबे का हुआ सुधार, शेष किसानों की समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया जारी

उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान किसी भी पात्र किसान को परेशानी न हो और वह अपनी उपज का विक्रय कर सके, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा शून्य रकबा प्रदर्शित होने वाले किसानों के रकबे में सुधार का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। कलेक्टर  कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार संबंधित विभागों एवं सहकारी समितियों के समन्वय से किसानों की जानकारी का सत्यापन कर रकबा सुधार की कार्यवाही तेजी से की जा रही है।

इसी क्रम में भानुप्रतापपुर एसडीएम  अनिकेत अशोक फड़तरे के मार्गदर्शन में भानुप्रतापपुर तहसील की सभी 9 समितियों एवं 12 धान उपार्जन केन्द्रों में शून्य रकबा वाले किसानों की जानकारी संकलित कर सुधार की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा कोरर एवं भानुप्रतापपुर से प्राप्त सूची के अनुसार तहसील में कुल 804 किसान शून्य रकबा वाले चिन्हांकित किए गए थे। इनमें से अब तक 241 किसानों के रकबे में सफलतापूर्वक सुधार किया जा चुका है, शेष 563 किसानों के रकबे में सुधार की कार्यवाही जारी है। शाखा कोरर अंतर्गत कोरर, हाटकर्रा, कनेचुर एवं बैजनपुरी समितियों में चिन्हांकित 338 किसानों में से 101 किसानों के रकबे में सुधार किया गया है। इनमें कोरर समिति में सर्वाधिक प्रगति दर्ज की गई है, जहां 118 में से 71 किसानों के रकबे में सुधार हुआ है।

इसी तरह शाखा भानुप्रतापपुर अंतर्गत भानुप्रतापपुर, संबलपुर, आसुलखार, केंवटी एवं भानबेड़ा समितियों में चिन्हांकित 466 किसानों में से 140 किसानों के रकबे में सुधार किया जा चुका है। इनमें केंवटी समिति के 131 में से 64 तथा भानुप्रतापपुर समिति के 88 में से 39 किसानों के रकबे में सुधार किया गया है। इस प्रकार भानुप्रतापपुर तहसील में अब तक लगभग 30 प्रतिशत चिन्हांकित किसानों के रकबे में सुधार किया जा चुका है। जिला प्रशासन द्वारा शेष किसानों के रकबे का सत्यापन एवं सुधार कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।



Related News
thumb

कोदो, कुटकी एवं रागी की समर्थन मूल्य पर होगी खरीदी, किसानों को मिले...

कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि निर्धारित समर्थन मूल्य के अनुसार कोदो का 3 हजार 200 रुपये, कुटकी का 3 हजार 350 रुपये तथा रागी का 5 हजार 205 रुप...


thumb

30 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला

छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्...


thumb

एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के ...

शिक्षकों को भी कार्यक्रम से जोड़ते हुए रचनात्मक और डिजिटल शिक्षण के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। कैनवा फॉर एजुकेशन के माध्यम से डिजिटल सामग्री तैयार कर...


thumb

अग्रणी बैंक प्रबंधक ने ली पीएम स्वनिधि योजना के लंबित आवेदनों के प्...

बैठक में नगर निगम दुर्ग आयुक्त सुश्री लीना कोसम, नगर निगम भिलाई आयुक्त सुश्री सुरुचि सिंह एवं अग्रणी बैंक प्रबंधक संजय गर्ग सहित बैंक शाखाओं के शा...


thumb

बैठक 23 को

जिला पंचायत दुर्ग की सामान्य सभा की बैठक 23 नवम्बर 2026 को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में धान खरीदी, शिक्षा विभ...