बड़ा काम किया इसलिए बड़ा सम्मान किया पीएम मोदी ने

Posted On:- 2026-11-11




सुनील दास


बस्तर की दीपावली इस बार खास रही क्योंकि दशकों के नक्सलवाद का अंधेरा खत्म हो चुका है और अब आने वाला समय विकास व शांति के दीपों से बस्तर के जगमगाने का है।नक्सलवाद के अंधेरा कब खत्म होगा.इस बात का इंतजार कई दशकों से बस्तर के लोगों को था।एक सपना था जो बस्तर के लोगों के लगता था यह पूरा नहीं होगा क्योंकि सरकार आती जाती रहीं लेकिन नक्सलियों ने बस्तर को जो नर्क बना रखा था,उसे कोई बदल नहीं पा रहा था।किसी को उम्मीद ही नहीं थी कि नक्सलियों का खात्मा हो सकता है,क्योंकि किसी ने कभी सोचा नहीं और सोचा नहीं इसलिए कहा भी नहीं कि नक्सलियों का सफाया हम कर सकते हैं।मोदी सरकार आने के बाद पहली बार यह सुनने को मिला कि नक्सलियों का सफाया ३१ मार्च २०२६ तक कर दिया जाएगा और ऐसा करके भी दिखाया गया।
एक सवाल लोगों के मन में उठ सकता है कि मोदी सरकार तो २०१४ में आ गई थी तो नक्सलियों के सफाए में १२ साल क्यों लग गए।इसका जवाब है कि देश के सामने और भी कई बड़ी समस्याएं थी,कई वादे पूरे करने थे,सबसे बड़ी समस्या तो आंतकवाद की थी। आतंकवादी आते थे और देश के किसी भी शहर में बमविस्फोट कर भाग जाते थे, पूरे देश में आतंकवादियों की आंतक था,देश के लोग सुरक्षित महसूस नहीं करते थे,इसलिए मोदी सरकार ने सबसे पहले आतंकवाद का सफाया करने काे ठाना और उसका सफाया कुछ सालो में ही कर दिया गया। इसके बाद सरकार ने नक्सलवाद सफाए के बारे में सोचा,योजना बनाई कि नक्सलियों का सफाया कैसे हो सकता है।कई राज्यों में भाजपा की सरकार न होने से सफाए में दिक्कत आती थी,जैसे ही छत्तीसगढ़ सहित आसपास के राज्यों महाराष्ट्र,ओडिशा,आंध्र में भाजपा सरकार आई या भाजपा समर्थक सरकार आई तो नक्सलियों का सफाया आसान हुआ।नक्सलियों के सफाए के बाद गृहमंत्री अमित शाह बस्तर आकर जा चुके हैं।उन्होंने नक्सलियों के सफाए के लिए सभी का आभार माना है, उन्होंने माना कि यह एक सामूहिक प्रयास था, इसमें सुरक्षा बलों के जवानों,बस्तर के लोगों,साय सरकार की बहुस्तरीय योजनाओं सभी का सहयोग रहा है।
नक्सलवाद के सफाए के बाद बस्तर अमित शाह आकर आभार मान ही चुके थे, सुरक्षा बलों की तारीफ कर उनका सम्मान किया था,उनका मनोबल बढ़ाया था, ऐसे में पीेएम मोदी के बस्तर आकर दीपावली मनाने की कोई जरूरत नहीं थी।अमित शाह ने बस्तर प्रवास के दौरान गौरव,संकल्प व सिध्दि की बात की थी।मोदी सरकार संकल्प करती है तो संकल्प को पूरा करती है, यानी संकल्प की सिध्दि होती है।जब संकल्प की सिध्दि होती है तो मोदी सरकार के लिए ही नहीं देश के लोगों के लिए गौरव का पल होता है। पीएम मोदी बस्तर के लोगों सहित देश के लोगों को यह संदेश देने आए थे कि हमारी सरकार ने नक्सलवाद के सफाए का संकल्प लिया,उसे सिध्द किया और आज देश के लोगों के लिए नक्सलवाद का सफाया गौरव का पल है।ऐसे गौरव के पल में वह देश के लोगों के यह याद दिलाना नहीं भूले कि हथियारी नक्सली तो समाप्त कर दिए गए हैं लेकिन दिमागी नक्सली देश के लिए बड़ी चुनौती हैं क्योंकि यह कई संस्थाओं व राजनीतिक व गैरराजनीतिक संगठनों में घुस गए हैं,उस पर कब्जा कर चुके हैं और आए दिन देश में अराजकता फैलाने का प्रयास करते हैं।उनसे सरकार तब ही निपट सकती है जब देश के जनता उनको पहचाने,उनसे सजग रहे,उनके प्रयासों को फेल कर दे।
बस्तर में पीएम मोदी दीपावली के मौके पर आए। वैसे वह हर साल दीपावली का पर्व सेना के जवानों के साथ मनाते रहे हैं, इस बार दीपावली के मौके पर सेना के बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह गए थे और लोगों के मन में सवाल था की पीएम मोदी इस बार सेना के बीच क्यों नहीं गए दीपावली मनाने तो पीएम मोदी से पहले से तय कर रखा था इसबार वह दीपावली सुरक्षा बलों के जवानों के बीच बस्तर में मनाएंगे क्योंकि वह देश की आंतरिक सुरक्षा करते है, वह भी सेना के जवानों से कम नहीं है। पीेएम मोदी ने सुरक्षा बलों के जवानों के बीच यह संदेश दिया है कि आप भी हमारे लिए सेना के जवानों से कम नही है। यह सुरक्षा बलों का अब तक का सबसे बड़ा सम्मान है जो पीेएम मोदी ने किया है।सुरक्षा बलों ने बड़ा काम किया है,ऐतिहासिक काम किया है इसलिए उनका ऐतिहासिक सम्मान जरूरी था और पीएम मोदी ने बस्तर आकर यही किया है।



Related News
thumb

सामाजिक परिवर्तन मोर्चा से यूपी में क्या बदलाव आएगा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को अभी कुछ महीने बाकी हैं लेकिन इसे लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अखिलेश यादव राम मंदिर दर्शन के लिए जान...


thumb

कांग्रेस के शासन व राहुल गांधी को सही ठहराने का प्रयास

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की नई किताब देश के बाजार में आज बिकने आ गई है और कांग्रेसियों सहित कांग्रेस समर्थक लोगों ने खूब खरीदा भी होगा।सवाल उठता ...


thumb

अखिलेश राममंदिर दर्शन करने को मजबूर हैं या.....

यूपी की राजनीति में सफलता के लिए अब पहले जैसी राजनीति होती थी,अब वैसी राजनीति से सफलता मिल नहीं सकती है,इसलिए सपा जैसे राजनीतिक दल को भी अपने किसी...


thumb

कांग्रेस कहती रही,पीएम मोदी ने करके दिखाया

आजादी के बाद से देश में गरीबी सबसे बड़ी समस्या रही है।कोई भी देश तेजी से विकास नहीं कर सकता यदि देश में गरीबी ज्यादा है। देश के विकास के लिए गरीबी ...


thumb

बेहतर से और बेहतर व्यवस्था करने का प्रयास

छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण को २६ साल हो गए हैं।इस दौरान भाजपा व कांग्रेस की सरकारें रहीं है। सभी सरकारों ने अपने समय में जनहित व राज्यहित के कई उल...