आजादी के बाद से देश में गरीबी सबसे बड़ी समस्या रही है।कोई भी देश तेजी से विकास नहीं कर सकता यदि देश में गरीबी ज्यादा है। देश के विकास के लिए गरीबी को कम करना जरूरी होता है। आजादी के बाद कई दशकों तक कांग्रेस सत्ता में रही और देश में गरीबी हटाओं का नारा लगाती रही लेकिन देश से गरीबी को कम करने के लिए जो कुछ किया जाना था,नही किया गया यही वजह है कि जब तक कांग्रेस सत्ता में रही,गरीबी देश में दूसरे देशों की तरह कम नहीं हुई वह देश की गंभीर समस्या बनी रही।कांग्रेस की जगह कोई और राजनीतिक दल होता तो वह जरूर गरीबी दूर करने का प्रयास करता। गरीबी दूर नही होती वह कम तो होती लेकिन कांग्रेस ने गरीबों को भी अपना वोट बैंक समझा और माना जब तक गरीबी है,वोट गरीबी हटाने के नाम पर गरीब उसको वोट देते रहेंगे।गरीबों के वोट से कांग्रेस सत्ता में रही,गरीबी हटाने की जगह गरीबी हटाने का वादा करती रही और गरीब कांग्रेस के समय गरीब ही बने रहे।.यही वजह है कि आज भी राहुल गांधी जैसे नेता कहते हैं कि गरीबी एक मानसिक अवस्था है।
कांग्रेस के कुछ नेता आज जब भी भारत व पीएम मोदी को नीचा दिखाना होता है तो वह चीन का उदाहरण देते हैं और भारत को विकास के मामले में पिछड़ा बताने का प्रयास करते हैं। कांग्रेस के ऐसे नेताओं को यह जानकर जोर का झटका लग सकता है कि गरीबी हटाने के मामले में पीएम मोदी ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है।चीन को अपने यहां गरीबी कम करने में 40 साल लगे तो पीएम मोदी ने भारत में वही काम यानी गरीबी कम करने का काम मात्र 12 साल में कर दिखाया! दुनिया के किसी दूसरे नेता ने नरेंद्र मोदी जैसी आर्थिक उपलब्धि इतने कम समय में हासिल नहीं की है? तुलनात्मक रूप से देखें तो चीन ने 1978 के बाद लगभग चार दशकों में करीब 77 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का ऐतिहासिक दावा किया था।बचपन में गरीबी को झेलने वाले PM ने 49.6 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है।विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोगों को 4.20 डॉलर प्रतिदिन वाली निम्न-मध्यम आय वर्ग की गरीबी रेखा से ऊपर उठाया। इस अवधि में इस श्रेणी में आने वाली आबादी का अनुपात 57.7 प्रतिशत से घटकर 16.1 प्रतिशत रह गया।
बचपन में घोर गरीबी में रहने वाले और जीवनयापन के लिए रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने वाले नरेंद्र मोदी ने जब देश के प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभाली, तो उनके सामने भारत की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक थी गरीबी की समस्या थी। करोड़ों लोगों के पास न पक्का मकान था, न बैंक खाता, न शौचालय, न रसोई गैस और न ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों को सरकारी योजनाओं के केंद्र में रखते हुए गरीबी से देश को बाहर निकालने का काम शुरू किया। अब इस काम के सुखद परिणाम सामने आने लगे हैं जिसे अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं भी मान रही हैं। महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि अत्यंत गरीबी में रहने वाली आबादी का अनुपात 2011 के 27.1 प्रतिशत से घटकर 2023 में महज 2.6 प्रतिशत रह गया। विश्व बैंक ने भारत की इस प्रगति को दुनिया में गरीबी घटने की सबसे तेज प्रक्रियाओं में से एक माना है। यह सब पहले भी संभव भी था लेकिन पीएम मोदी ने जिस तरह मजबूत घरेलू उपभोग, रोजगार में वृद्धि, विशेषकर महिलाओं की बढ़ती रोजगार भागीदारी और खाद्य सब्सिडी सहित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के जरिए यह काम करने में सफल रहे,कांग्रेस अपने समय में यह सोच नही सकी कि गरीबी दूर भी की जा सकती है।
विशेष बात यह है कि भारत ने इतनी बड़ी आबादी, व्यापक सामाजिक विविधता और कोविड जैसी वैश्विक महामारी की चुनौतियों के बावजूद निर्धनता कम करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है,यह कोई आसान काम नहीं था।इसके लिए सतत प्रयास की जरूरत थी,भारत को विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को हासिल करने का संकल्प था और गरीबी का देश में कम होना संकल्प की सिध्दि है यह सिध्दि हर भारतीय के लिय़ गौरव की बात है। यह मोदी सरकार की युगान्तरकारी जन-कल्याण योजनाओं एवं गरीबी उन्मूलन के संकल्पों का ही परिणाम है। इस परिवर्तन के पीछे केवल आर्थिक विकास नहीं, बल्कि विकास को जनकल्याण से जोड़ने की नीति भी महत्वपूर्ण रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, हर घर जल, आयुष्मान भारत, मुद्रा योजना और मुफ्त खाद्यान्न वितरण जैसी योजनाओं ने निर्धन परिवारों के जीवन में व्यापक बदलाव लाने का काम किया है।
पीएम मोदी की इन योजनाओं से गरीबों को आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, पेयजल, बिजली, भोजन और वित्तीय समावेशन जैसी बुनियादी ,सुविधाएं मिली तो उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा और आज देश के करोड़ो लोग कुछ न कुछ कर रहे है,कुछ न कुछ बना रहे हैं, कुछ न कुछ सीख रहे हैं। पहले गरीब होने का मतलब होता था कि आदमी खुद को असहाय समझता था, वह मानता था कि वह देश के लिए कुछ नहीं कर सकता।आज गरीब आदमी को भी इस बात का भरोसा है वह अपनी गरीबी दूर सकता है,जब देश के नेतृत्व के साथ ही निचले स्तर के आदमी में भरोसा होता है कि हम देश मे बदलाव ला सकते हैं तो देश में बदलाव १२ साल में होता है और वह दिखता भी है और उसकी विश्व में सराहना भी होती है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को अभी कुछ महीने बाकी हैं लेकिन इसे लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अखिलेश यादव राम मंदिर दर्शन के लिए जान...
बस्तर की दीपावली इस बार खास रही क्योंकि दशकों के नक्सलवाद का अंधेरा खत्म हो चुका है और अब आने वाला समय विकास व शांति के दीपों से बस्तर के जगमगाने ...
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की नई किताब देश के बाजार में आज बिकने आ गई है और कांग्रेसियों सहित कांग्रेस समर्थक लोगों ने खूब खरीदा भी होगा।सवाल उठता ...
यूपी की राजनीति में सफलता के लिए अब पहले जैसी राजनीति होती थी,अब वैसी राजनीति से सफलता मिल नहीं सकती है,इसलिए सपा जैसे राजनीतिक दल को भी अपने किसी...
छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण को २६ साल हो गए हैं।इस दौरान भाजपा व कांग्रेस की सरकारें रहीं है। सभी सरकारों ने अपने समय में जनहित व राज्यहित के कई उल...