मुंबई (वीएनएस)। शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ 2 नवंबर, 2026 की आधी रात को रिलीज़ किया गया। यह खास मौका शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का था। रिलीज़ के महज 24 घंटों के भीतर इस रोमांटिक गाने ने सभी प्लेटफॉर्म पर 6 करोड़ से ज्यादा व्यूज़ हासिल कर लिए। वहीं, सिर्फ यूट्यूब पर इसे 3.63 करोड़ से अधिक व्यूज़ और 4.3 लाख लाइक्स मिले।
यूट्यूब पर मिले इन आंकड़ों के साथ ‘तू मिल जाए’ ने 24 घंटों में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले भारतीय फिल्मी गानों की ऑल-टाइम सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया है। इस शानदार उपलब्धि के साथ गाने ने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के गाने ‘जिंदा बंदा’ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने 3.46 करोड़ व्यूज़ के साथ यह बेंचमार्क स्थापित किया था। इसके अलावा, ‘तू मिल जाए’ ने ‘गुज्जू पटाका’ (3.40 करोड़), ‘जय श्री राम’ (3.22 करोड़) और ‘राम सिया राम’ (3.21 करोड़) को भी पीछे छोड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आइकॉनिक ऑन-स्क्रीन जोड़ी को एक बार फिर साथ लाने वाला ‘तू मिल जाए’ एक रोमांटिक गाना है, जिसे अरिजीत सिंह और मधुबंती बागची ने अपनी आवाज़ दी है। सचिन-जिगर द्वारा कंपोज़ किए गए इस गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं। खास बात यह है कि इस गाने से ग्लोबल म्यूजिक सेंसेशन एड शीरन का नाम भी जुड़ा है।
‘तू मिल जाए’ के जरिए दर्शकों को फिल्म ‘किंग’ की दुनिया की झलक देखने को मिलती है, जिसमें रोमांस, दमदार एक्शन सीक्वेंस और प्रभावशाली डायलॉग्स का शानदार मेल है। रिलीज़ से पहले ही इस गाने ने फिल्म को लेकर जबरदस्त माहौल बना दिया है। शाहरुख खान की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।
सिद्धार्थ गुप्ता आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके लिए यह साल कई मायनों में खास रहा है। खासकर उनकी फिल्म कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट (हृदयम) को दर...
इस दिवाली रामायणम् अपनी ऐतिहासिक बॉक्स ऑफिस रिलीज़ के लिए तैयार है, ऐसे में फिल्म के लीड स्टार्स रणबीर कपूर और रॉकिंग स्टार यश ने अपने बच्चों के जब...
भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार प्रभास को न सिर्फ़ उनकी ज़बरदस्त स्क्रीन प्रेज़ेंस के लिए बल्कि ऑफ़-स्क्रीन उनके विनम्र नेचर के लिए भी पसंद किया जाता है
'किंग' का नया पोस्टर सामने आने के बाद से ही चर्चा का माहौल गर्मा गया है। इसी बीच डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के लगातार आधी रात को किए गए क्रिप्टिक ट्व...
ओरी ने हैलोवीन के अपने वायरल लुक में भारतीय सिनेमा के सबसे डरावने देवता को जिंदा कर दिया है, जिससे आने वाले सीक्वल को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह की...