शाहरुख के जन्मदिन पर क्या सिद्धार्थ करने वाले हैं कोई बड़ा एलान? ट्वीट्स ने बढ़ाई दिलचस्पी

Posted On:- 2026-11-01




मुंबई (वीएनएस)। 'किंग' का नया पोस्टर सामने आने के बाद से ही चर्चा का माहौल गर्मा गया है। इसी बीच डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के लगातार आधी रात को किए गए क्रिप्टिक ट्वीट्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। फैंस को लग रहा है कि शाहरुख खान के बर्थडे पर रात 12 बजे फिल्म 'किंग' से जुड़ा कोई बड़ा अपडेट सामने आ सकता है।

शाहरुख खान स्टारर मच अवेटेड फिल्म किंग को 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में देखने के लिए फैंस ने अभी से उल्टी गिनती गिननी शुरू कर दी है। 

हाल ही में रिलीज़ किए गए पोस्ट के इर्द गिर्द जबरदस्त हाइप का माहौल तैयार करने वाले डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने आधी रात के समय शेयर किए गए अपने क्रिप्टिक यानी रहस्मयी मिडनाइट पोस्ट्स से हलचल मचा दी है। पिछले कुछ दिनों में फिल्म मेकर ने ट्वीट पर एक शब्द वाले तीन पोस्ट शेयर किए हैं, जिसे नेटिजेंस ने बिना वक्त गंवाए जोड़ लिया। दरअसल, उनके तीनों ट्वीट्स को मिलाकर लिखा गया है, " दुनिया के लिए यह समय जश्न मनाने का है।" पोस्ट को शेयर किए जाने के रात 12 बजे का खास समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। कहा जा रहा है कि  शाहरुख खान के बर्थडे यानी 2 नवंबर के मिडनाइट को फिल्म 'किंग' से जुड़ा कोई बड़ा अपडेट सामने आने वाला है, टीजर रिलीज़ किए जाने की अटकलें लगाईं जा रही है। 

जैसे कि 'किंग' 24 दिसंबर 2026 को दुनिया भर में मौजूद थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। ऐसे में यह सवाल उठाना लाजमी क्या 2 नवंबर को दर्शकों को फिल्म से जुड़ा कोई बेहद खास सरप्राइज मिलने वाला है?



Related News
thumb

प्रभास के साथ काम कर सुबोध हुए प्रभावित, 'फौजी' के सेट पर मिला खास ...

भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार प्रभास को न सिर्फ़ उनकी ज़बरदस्त स्क्रीन प्रेज़ेंस के लिए बल्कि ऑफ़-स्क्रीन उनके विनम्र नेचर के लिए भी पसंद किया जाता है


thumb

हैलोवीन पर छाया 'तुम्बाड' का खौफ, ओरी के 'हस्तर' लुक पर आलिया-सोहम ...

ओरी ने हैलोवीन के अपने वायरल लुक में भारतीय सिनेमा के सबसे डरावने देवता को जिंदा कर दिया है, जिससे आने वाले सीक्वल को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह की...


thumb

आधी रात को सिद्धार्थ आनंद के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, ‘किंग’ को लेकर अट...

सिद्धार्थ आनंद ने एक बार फिर आधी रात को अपनी रहस्यमयी पोस्ट से इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।


thumb

रश्मिका मंदाना का दिखेगा नया अंदाज, 2 नवंबर को रिलीज होगा मैसा का प...

भारत की पहली फीमेल लेड पैन-इंडिया फिल्मों में से एक बताई जा रही रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'मैसा' का पहला गाना 'ओ मैसा रे' 2 नवंबर को रिलीज होने ज...