मुंबई (वीएनएस)। ओरी ने हैलोवीन के अपने वायरल लुक में भारतीय सिनेमा के सबसे डरावने देवता को जिंदा कर दिया है, जिससे आने वाले सीक्वल को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह की लहर देखने मिल रही है।
तुम्बाड बिना किसी शक एक अनोखी लोककथा पर आधारित फैंटेसी फिल्म है, जिसे दर्शकों ने न सिर्फ सिल्वर स्क्रीन पर अनुभव किया है, बल्कि उसपर अपना प्यार भी बरसाया है। बीते कई सालों में फिल्म ने कल्ट फॉलोइंग अपने नाम की है, और साथ ही हर बीतते समय के साथ इसका रेपुटेशन बढ़ता ही रहा है। फिल्म साल 2024 में दोबारा रिलीज़ हुई थी, जिसने इसकी पॉपुलैरिटी को और बढ़ा दिया है। फिल्म ने अपनी री-रिलीज़ के साथ न सिर्फ दर्शकों को एंटरटेन किया है बल्कि शानदार कमाई करते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन री-रिलीज़ेज़ में से एक बनकर सामने आई है। इस तरह से कहना होगा कि फिल्म इन एक बड़ा और नया बेंचमार्क्स सेट किया है।
इस हैलोवीन के मौके पर तुम्बाड को लेकर एक्साइटमेंट हर तरफ एक नए लेवल पर पहुंच गया है। इंटरनेट पर फैंस को अक्सर अपने अनोखे स्टाइल और अनएक्सपेक्टेड लुक्स के जरिए सरप्राइज करने वाले ओरी ने इस बार तुम्बाड की दुनिया में कदम रखते हुए, हस्तर: फ़िल्म के डरावने देवता का लुक अपनाया है।
प्रॉस्थेटिक डिटेल्स, रेड बॉडी पेंट, पंजों और आइकॉनिक गोल्ड क्राउन के साथ, ओरी के हस्तर बनने के ट्रांसफ़ॉर्मेशन ने सबको हैरान कर दिया। अपने हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए, ओरी ने कैप्शन में लिखा:
"अब आप जान गए हैं कि हस्तर के पीछे का चेहरा कौन है।
@aliaabhatt और @shah_sohum, मैंने इसे बहुत जल्दी रिवील कर दिया
#halloween2026"
https://www.instagram.com/reel/DfHziBczsKD/?utm_source=ig_web_copy_link&xtok=NTc4MTIwNjQ2YQ==
सोशल मीडिया पर यह लुक बिना वक्त गंवाए सबका ध्यान खींचने में कामयाब रहा, और इस वजह से बॉलीवुड स्टार्स से लेकर फैंस की तरफ से लुक पर मज़ेदार और हैरान करने वाले रिएक्शन आ रहे हैं। ओरी के लुक को देखते हुए कमेंट सेक्शन में आलिया भट्ट ने लिखा है, "मैं इसके लिए तैयार नहीं थी" । आलिया का रिएक्शन देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि सभी इस अनपेक्षित क्रॉसओवर को देखकर कैसा महसूस कर रहे होंगे। सोहम शाह ने भी इस वायरल पोस्ट को सिर्फ चीयर ही नहीं किया है, बल्कि उन्होंने पॉप कल्चर और फिल्म की विरासत के बीच इस मज़ेदार कोलैबोरेशन को हाइप भी किया है।
ऐसे पल साबित करते हैं कि 'तुम्बाड़' पॉप कल्चर में होने वाली रोज की बातचीत में कितनी गहरी पकड़ बना चुकी है। फिल्म को लेकर ऑनलाइन बातचीत और एक्साइटमेंट के लगातार बढ़ने के साथ, यह मजेदार हैलोवीन ट्रिब्यूट फिल्म से जुड़ी एक्साइटमेंट को और बढ़ा रहा है और यही वजह है कि फैंस भी अब फिल्म की रिलीज़ के दिन बेसब्री से गिन रहे हैं।
भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार प्रभास को न सिर्फ़ उनकी ज़बरदस्त स्क्रीन प्रेज़ेंस के लिए बल्कि ऑफ़-स्क्रीन उनके विनम्र नेचर के लिए भी पसंद किया जाता है
'किंग' का नया पोस्टर सामने आने के बाद से ही चर्चा का माहौल गर्मा गया है। इसी बीच डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के लगातार आधी रात को किए गए क्रिप्टिक ट्व...
सिद्धार्थ आनंद ने एक बार फिर आधी रात को अपनी रहस्यमयी पोस्ट से इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।
भारत की पहली फीमेल लेड पैन-इंडिया फिल्मों में से एक बताई जा रही रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'मैसा' का पहला गाना 'ओ मैसा रे' 2 नवंबर को रिलीज होने ज...