ओटीटी ने कहानियों और महिला किरदारों को दी नई पहचान: दिव्या दत्ता

Posted On:- 2026-10-31




मुंबई (वीएनएस)। अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने बातचीत में ओटीटी प्लेटफॉर्म के कारण फिल्मों और वेब सीरीज में कहानियां कहने के बदलते अंदाज पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि अब ऐसी कहानियों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है, जिनसे दर्शक खुद को जोड़ सकें। खासकर महिलाओं के किरदारों में यह बदलाव साफ दिखाई देता है। पहले जहां अभिनेत्रियों को अक्सर सीमित उम्र तक ही मुख्य भूमिकाएं मिलती थीं, वहीं अब 40 साल की उम्र के बाद भी उन्हें कई मजबूत और अलग-अलग परतों वाले किरदार निभाने का मौका मिल रहा है।

दिव्या ने कहा, ओटीटी के आने के बाद कहानी कहने पर काफी जोर दिया जाने लगा है। अब ऐसी वास्तविक कहानियां सुनाई जा रही हैं, जिनसे लोग खुद को जोड़ सकें। मुझे लगता है कि ओटीटी ने अलग-अलग उम्र की महिलाओं के लिए अच्छे किरदारों के रास्ते खोले हैं। अब 20, 30 या 40 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए भी ऐसे किरदार लिखे जा रहे हैं, जिनमें अभिनय करने की काफी गुंजाइश होती है।

पहले यह सोचना भी मुश्किल था कि इस उम्र की महिलाओं को किसी कहानी में मुख्य भूमिका मिल सकती है लेकिन अब किरदारों में पहले के मुकाबले ज्यादा गहराई देखने को मिलती है। एक्ट्रेस ने कहा, ओटीटी ने इंसानी व्यवहार को ज्यादा वास्तविक तरीके से दिखाने का मौका दिया है। किसी मुश्किल परिस्थिति में हर इंसान की प्रतिक्रिया अलग हो सकती है। गुस्सा करना या गलती कर बैठना किसी व्यक्ति को पूरी तरह अच्छा या बुरा नहीं बना देता। हर इंसान के व्यक्तित्व में कई पहलू होते हैं और ओटीटी ने किरदारों में इन्हीं पहलुओं को जगह दी है और अच्छी लेखनी को बढ़ावा दिया है।

दिव्या ने कहा, दर्शकों ने भी कहानियों में आए इस बदलाव को पसंद किया है। ओटीटी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि दर्शक अपनी सुविधा के अनुसार, अपनी पसंद के समय पर और अपनी जरूरत के हिसाब से कुछ भी देख सकते हैं। वे चाहें तो अकेले देख सकते हैं या परिवार के साथ बैठकर इसका आनंद ले सकते हैं। जब दर्शकों को इस तरह की स्वतंत्रता मिलती है, तो मनोरंजन की दुनिया में भी बदलाव आता है।



Related News
thumb

आधी रात को सिद्धार्थ आनंद के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, ‘किंग’ को लेकर अट...

सिद्धार्थ आनंद ने एक बार फिर आधी रात को अपनी रहस्यमयी पोस्ट से इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।


thumb

रश्मिका मंदाना का दिखेगा नया अंदाज, 2 नवंबर को रिलीज होगा मैसा का प...

भारत की पहली फीमेल लेड पैन-इंडिया फिल्मों में से एक बताई जा रही रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'मैसा' का पहला गाना 'ओ मैसा रे' 2 नवंबर को रिलीज होने ज...


thumb

कृति सेनन के नए प्रोमो ने बढ़ाया निबेदिता पाल का उत्साह

लोकप्रिय अभिनेत्री निबेदिता पाल ने अपने एक हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।


thumb

शाहरुख खान की ‘किंग’ का सिनेमाघरों में जलवा, हर तरफ लगे विशाल कटआउट्स

‘रामायण’ के सिनेमाघरों में आने से पहले ही शाहरुख खान की ‘किंग’ का देशभर में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।


thumb

प्राइम वीडियो पर लौटा ‘मिर्जापुर’ का भौकाल, स्ट्रीम हुई ‘मिर्जापुर:...

'मिर्जापुर: द मूवी' ने स्ट्रीमिंग की दुनिया से सिल्वर स्क्रीन तक का शानदार सफर तय किया है, जिसके बाद वह फिर से अपनी उसी जगह पर लौट रही है जहां उसने...