भिलाई में पावर हाउस ओवरब्रिज से गिरकर युवती की मौत

Posted On:- 2026-10-29




भिलाई (वीएनएस)। भिलाई में पावर हाउस ओवरब्रिज से गिरने के बाद एक युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान खुर्सीपार के शिवाजी नगर निवासी पूनम अहिरवार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद छावनी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवती ओवरब्रिज से कैसे गिरी, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। 

जानकारी के अनुसार, परिजनों ने बताया कि पूनम घर से टहलने के लिए निकली थी। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को उसकी मौत की सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही परिवार में शोक का माहौल है।बताया जा रहा है कि पूनम की तबीयत अक्सर खराब रहती थी और उसे झटके आने की समस्या भी थी। वह करीब 15 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रही थी। हालांकि, इन परिस्थितियों का घटना से कोई संबंध है या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवती की मौत दुर्घटनावश गिरने से हुई या मामला आत्महत्या का है। घटनास्थल और अन्य पहलुओं की जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।



Related News
thumb

बिलासपुर में 25 हजार की रिश्वत के आरोप में पटवारी निलंबित

शासकीय राजस्व कार्य के लिए 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने पटवारी ऋषिपुरी गोस्वामी को तत्काल प्रभाव से ...


thumb

50 हज़ार कर्ज, वसूले 72 हजार, भिलाई में 2 महिला सूदखोर गिरफ्तार

दुर्ग जिले में अवैध ब्याज वसूली और धमकी देकर लोगों को प्रताड़ित करने के मामले में वैशालीनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।


thumb

दुर्ग में सांसद-सरपंच संवाद, गांवों के विकास पर मंथन

दुर्ग जिले में देश में पहली बार सांसद-सरपंच संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाने का दावा किया गया। भिलाई के कला मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में दुर्ग,...


thumb

छठ से पहले भिलाई निगम क्षेत्र के तालाबों की सफाई तेज

छठ पर्व से पहले नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर के विभिन्न जोनों में तालाबों की साफ-सफाई में तेजी आ गई है।


thumb

विवेकानंद नगर में आयम्बिल तप के 80 साधकों का सामूहिक पारणा

विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से चल रही नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना 27 अक्टूबर को पूर्ण हुई।