छठ से पहले भिलाई निगम क्षेत्र के तालाबों की सफाई तेज

Posted On:- 2026-10-29




भिलाईनगर (वीएनएस)। छठ पर्व से पहले नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर के विभिन्न जोनों में तालाबों की साफ-सफाई में तेजी आ गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता और पर्व के दौरान बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तालाबों से जलकुंभी, शैवाल, विसर्जन सामग्री एवं अन्य कचरे को हटाया जा रहा है।

जोन-2 वैशाली नगर अंतर्गत वार्ड क्रमांक 22 कुरुद बस्ती स्थित नकटा तालाब में जलकुंभी, कमल की डंडियों एवं शैवाल की कटिंग कर उन्हें तालाब से बाहर निकालने का कार्य किया जा रहा है। वहीं, वार्ड क्रमांक 23 घासीदास नगर तालाब से विसर्जन सामग्री निकालकर सफाई की जा रही है, ताकि तालाब को स्वच्छ बनाया जा सके।

जोन-3 अंतर्गत बैकुंठधाम तालाब में जेसीबी एवं डंपर की सहायता से कचरे की सफाई कर उसे हटाया जा रहा है। इसी प्रकार जोन-4 शिवाजीनगर क्षेत्र में भी छठ पर्व के पूर्व तालाबों की साफ-सफाई की गई।

नगर निगम द्वारा पर्व के मद्देनजर तालाबों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए सफाई कराई जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को छठ पूजा के दौरान स्वच्छ वातावरण एवं बेहतर सुविधाएं मिल सकें।



Related News
thumb

बिलासपुर में 25 हजार की रिश्वत के आरोप में पटवारी निलंबित

शासकीय राजस्व कार्य के लिए 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने पटवारी ऋषिपुरी गोस्वामी को तत्काल प्रभाव से ...


thumb

50 हज़ार कर्ज, वसूले 72 हजार, भिलाई में 2 महिला सूदखोर गिरफ्तार

दुर्ग जिले में अवैध ब्याज वसूली और धमकी देकर लोगों को प्रताड़ित करने के मामले में वैशालीनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।


thumb

भिलाई में पावर हाउस ओवरब्रिज से गिरकर युवती की मौत

भिलाई में पावर हाउस ओवरब्रिज से गिरने के बाद एक युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान खुर्सीपार के शिवाजी नगर निवासी पूनम अहिरवार के रूप में हुई है।


thumb

दुर्ग में सांसद-सरपंच संवाद, गांवों के विकास पर मंथन

दुर्ग जिले में देश में पहली बार सांसद-सरपंच संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाने का दावा किया गया। भिलाई के कला मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में दुर्ग,...


thumb

विवेकानंद नगर में आयम्बिल तप के 80 साधकों का सामूहिक पारणा

विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से चल रही नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना 27 अक्टूबर को पूर्ण हुई।