रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से चल रही नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना 27 अक्टूबर को पूर्ण हुई। आराधना के दौरान प्रतिदिन करीब 80 साधकों ने आयम्बिल तप किया। समापन पर मुनि संवेगरत्न सागरजी आदि ठाणा की पावन निश्रा में सामूहिक पारणा हुआ।
चातुर्मास समिति के अध्यक्ष जसराज लुनिया और महासचिव सुरेश बरड़िया ने बताया कि नवपद ओली आराधना में साधकों ने नौ दिनों तक प्रतिदिन एक समय और एक स्थान पर बैठकर एकासना किया। इस दौरान नमक, तेल, खटाई, मिर्च और मसालों का सेवन नहीं किया। साथ ही तेल, घी, दूध, दही, मक्खन और शक्कर सहित छह विगय का त्याग रखा।
आराधना पूर्ण होने पर 27 अक्टूबर को सुबह 9 बजे रत्नप्रभुसूरीश्वर भवन में सामूहिक पारणा हुआ। इस अवसर पर लाभार्थी परिवार ने सभी तपस्वियों का सम्मान किया। उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने तपस्वियों के तप की अनुमोदना की। 28 अक्टूबर से सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत प्रतिदिन प्रवचन सहित अन्य धार्मिक आयोजन नियमित रूप से शुरू हो गए हैं।
शासकीय राजस्व कार्य के लिए 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने पटवारी ऋषिपुरी गोस्वामी को तत्काल प्रभाव से ...
दुर्ग जिले में अवैध ब्याज वसूली और धमकी देकर लोगों को प्रताड़ित करने के मामले में वैशालीनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
भिलाई में पावर हाउस ओवरब्रिज से गिरने के बाद एक युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान खुर्सीपार के शिवाजी नगर निवासी पूनम अहिरवार के रूप में हुई है।
दुर्ग जिले में देश में पहली बार सांसद-सरपंच संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाने का दावा किया गया। भिलाई के कला मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में दुर्ग,...
छठ पर्व से पहले नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर के विभिन्न जोनों में तालाबों की साफ-सफाई में तेजी आ गई है।