प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से अजय कुमार के कारोबार को मिला संबल, समय पर ऋण चुकाकर बढ़ाई अपनी साख

Posted On:- 2026-10-18




राजनांदगांव (वीएनएस)। छोटे व्यवसायियों के लिए कारोबार को आगे बढ़ाने में पूंजी की उपलब्धता महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से छोटे दुकानदारों को बिना किसी गारंटी के ऋण उपलब्ध कराकर स्वरोजगार को मजबूती प्रदान कर रही है। योजना के माध्यम से समय पर ऋण चुकाने वाले हितग्राहियों को आगे भी अधिक ऋण प्राप्त करने का अवसर मिलता है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से राजनांदगांव शहर के महावीर चौक में जूते-चप्पल का व्यवसाय करने वाले  अजय कुमार इसकी एक प्रेरक मिसाल हैं।

अजय कुमार महावीर चौक में जूते-चप्पल की दुकान संचालित करते हैं। वे जूते-चप्पलों की बिक्री के साथ पॉलिश और मरम्मत सहित अन्य कार्य भी करते हैं। उन्होंने बताया कि पहले वे जूता पॉलिस का कार्य करते थे। पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लेकर अपने व्यवसाय को बढ़ाकर जूता पॉलिस के साथ जूता-चप्पल की एक छोटी सी दुकान का संचालन कर रहे है। जिससे उनका व्यवसाय पहले से बढ़ गया है और अच्छी आमदनी हो रही है। उन्हें योजना अंतर्गत पहले 10 हजार रूपए का ऋण प्राप्त हुआ, जिसका समय पर भुगतान किया। इसके बाद 20 हजार रूपए का ऋण मिला, जिसे भी निर्धारित समय पर भुगतान किया गया। अजय कुमार द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लिए गए दोनों ऋणों का समय पर भुगतान करने के बाद 50 हजार रूपए का ऋण प्राप्त किया है। जिसके किस्तों का भुगतान नियमित रूप से कर रहे हैं। ऋण की बढ़ती सीमा और समय पर भुगतान की उनकी आदत उनके वित्तीय अनुशासन को दर्शाती है। पीएम स्वनिधि योजना से मिलने वाली ऋण सुविधा छोटे व्यवसायियों को अपने कारोबार की जरूरतों को पूरा करने और आर्थिक गतिविधियों को निरंतर बनाए रखने में सहयोग प्रदान करती है।

अजय कुमार ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह छोटे व्यवसायियों के लिए बहुत अच्छी योजना है। इसके माध्यम से उन्हें अपने व्यवसाय के लिए ऋण प्राप्त करने में मदद मिली है। उन्होंने पहले 10 हजार रूपए और फिर 20 हजार रूपए का ऋण समय पर चुकाया। इसके बाद उन्हें 50 हजार रूपए का ऋण मिला है, जिसकी किस्तों का भुगतान नियमित रूप से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों के स्वरोजगार को बढ़ावा देने और छोटे कारोबार को मजबूत बनाने में सहायक है। अजय कुमार ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत मिले ऋण सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु  देव साय को धन्यवाद दिया है।



Related News
thumb

विश्व खाद्य दिवस पर विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली खाद्य सुरक्षा...

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विश्व खाद्य दिवस पर सेवा मेरा योगदान के तहत पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सुरगी राजनांदग...


thumb

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसान रामसिंग उइके को मिला ...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पनेका निवासी कृषक रामसिंग उइके भी इस योजना...


thumb

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसान कमलेश वर्मा को मिल रह...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी...


thumb

राशन की चिंता हुई दूर, उज्ज्वला की लौ से निर्मला बाई के जीवन में आय...

शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। छुरिया विकासखंड के ग्राम मेटेपार निवासी निर्मला बाई श्रीवास ...


thumb

आयुष्मान भारत योजना से रचना बख्शी का हुआ नि:शुल्क उपचार

अचानक होने वाली दुर्घटना किसी भी परिवार के लिए शारीरिक पीड़ा के साथ आर्थिक चिंता का कारण बन सकती है। ऐसे कठिन समय में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन...


thumb

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत मिली प्रोत्साहन राशि से मंसाराम के ...

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने तथा प्रत्येक परिवार को शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर ...