राजनांदगांव (वीएनएस)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिल रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम भरदा खुर्द निवासी किसान कमलेश वर्मा भी इस योजना का लाभ लेकर अपनी खेती-किसानी को आगे बढ़ा रहे हैं।
कृषक कमलेश वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत उन्हें प्रतिवर्ष तीन किस्तों में 2-2 हजार रूपए की राशि प्राप्त होती है। इस प्रकार सालभर में कुल 6 हजार रूपए की आर्थिक सहायता डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचती है। उन्होंने बताया कि सम्मान निधि की राशि का उपयोग वे खेती-किसानी से जुड़े आवश्यक कार्यों में करते हैं। इससे खेती के छोटे-छोटे खर्चों को पूरा करने में आर्थिक मदद मिलती है और खेती-किसानी के कार्यों में सहूलियत होती है। किसान वर्मा ने बताया कि शासन की इस योजना से किसानों को नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है। सीधे बैंक खाते में राशि प्राप्त होने से योजना का लाभ सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए उपयोगी साबित हो रही है और खेती-किसानी के कार्यों में आर्थिक सहारा प्रदान कर रही है।
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विश्व खाद्य दिवस पर सेवा मेरा योगदान के तहत पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सुरगी राजनांदग...
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पनेका निवासी कृषक रामसिंग उइके भी इस योजना...
शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। छुरिया विकासखंड के ग्राम मेटेपार निवासी निर्मला बाई श्रीवास ...
अचानक होने वाली दुर्घटना किसी भी परिवार के लिए शारीरिक पीड़ा के साथ आर्थिक चिंता का कारण बन सकती है। ऐसे कठिन समय में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन...
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने तथा प्रत्येक परिवार को शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर ...