स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत मिली प्रोत्साहन राशि से मंसाराम के घर में बना शौचालय

Posted On:- 2026-10-18




राजनांदगांव (वीएनएस)। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने तथा प्रत्येक परिवार को शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। योजना के तहत पात्र परिवारों को शौचालय निर्माण के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। इससे ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने की सुविधा मिल रही है। 

डोंगरगांव विकासखंड की ग्राम बनहरदी निवासी मंसाराम को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के फेस-2 अंतर्गत नवीन शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत प्राप्त राशि का उपयोग कर अपने घर में शौचालय का निर्माण कराया। इससे उनके परिवार को घर पर ही शौचालय की सुविधा उपलब्ध हुई है। शौचालय निर्माण से परिवार को दैनिक जीवन में सुविधा मिलने के साथ ही स्वच्छता बनाए रखने और खुले में शौच की समस्या से मुक्ति पाने में मदद मिली है। घर में शौचालय की उपलब्धता से परिवार की निजता, सुरक्षा और गरिमा भी सुनिश्चित हुई है। मंसाराम ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय निर्माण हेतु मिली प्रोत्साहन राशि के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद व्यक्त किया है।



Related News
thumb

विश्व खाद्य दिवस पर विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली खाद्य सुरक्षा...

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विश्व खाद्य दिवस पर सेवा मेरा योगदान के तहत पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सुरगी राजनांदग...


thumb

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसान रामसिंग उइके को मिला ...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पनेका निवासी कृषक रामसिंग उइके भी इस योजना...


thumb

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसान कमलेश वर्मा को मिल रह...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी...


thumb

राशन की चिंता हुई दूर, उज्ज्वला की लौ से निर्मला बाई के जीवन में आय...

शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। छुरिया विकासखंड के ग्राम मेटेपार निवासी निर्मला बाई श्रीवास ...


thumb

आयुष्मान भारत योजना से रचना बख्शी का हुआ नि:शुल्क उपचार

अचानक होने वाली दुर्घटना किसी भी परिवार के लिए शारीरिक पीड़ा के साथ आर्थिक चिंता का कारण बन सकती है। ऐसे कठिन समय में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन...