फ्लाइंग किक चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ को मिला तीसरा स्थान

Posted On:- 2026-10-14




जिले के 15 खिलाड़ियों ने जीते 12 स्वर्ण और 3 रजत पदक

बिलासपुर (वीएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बैडमिंटन हॉल में आयोजित ट्रायबल स्पोर्ट्स एंड कल्चर फेस्टिवल मेयर्स कप 10वीं नेशनल फ्लाइंग किक भारत मार्शल आर्ट चैंपियनशिप 2026 में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश को तीसरा स्थान दिलाया। प्रतियोगिता में बिलासपुर जिले के 15 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन करते हुए कुल 12 स्वर्ण और 3 रजत पदक हासिल किए।

       इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में देश के आठ राज्यों से लगभग 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में मान्यता, भावेश, आदित्य कुमार, आदित्य, मानिकपुरी, संजनी जोशी, आसना, वाशु जैन, खुशी कुमारी, अमन गेंडारे, देवराज, आर्यन सागर, गुलमित्र बांधी, जतिन कुमार, गौरव कुमार और शिवांश सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन खेल कौशल और मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की।

        प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर लौटे खिलाड़ियों का रेलवे स्टेशन पर गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। खिलाड़ियों के स्वागत से माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। इंटरनेशनल मास्टर गणेश सागर एवं फ्लाइंग किक के अध्यक्ष उमाशंकर साहू ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता से सपने को मिला पंख

आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है। श्रम ...


thumb

महतारी सदन से मिलेगा प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर

महतारी सदन में महिलाओं की बैठक और प्रशिक्षण के लिए 10×6 वर्ग मीटर का बड़ा हॉल बनाया गया है। इसके अलावा दुकान, स्वतंत्र कार्यालय, रसोईघर, स्टोर रूम औ...


thumb

नौकरी की तलाश के बजाय शुरू किया फर्नीचर उद्योग

स्नातक तक शिक्षा प्राप्त लक्ष्मीनारायण, रूपलाल साहू के पुत्र हैं और अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं। स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए उन्हें आर्थिक सं...


thumb

मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से विजय कुमार की राह हुई आसान

रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के...


thumb

किसानों ने श्रमदान से की लारिपारा व्यपवर्तन नहर की सफाई

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तखतपुर विकासखंड के ग्राम खरगहनी एवं खरगहना के किसानों ने सामूहिक श्रमदान कर लारिपारा व्यपवर्तन योजना की मुख्य नहर की ...


thumb

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र की दीनदयाल कॉलोनी के निवासियों ने बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्या को लेकर शिकायत की है। ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त भार...