कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

Posted On:- 2026-10-14




संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने दिए निर्देश

बिलासपुर (वीएनएस)। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक शिकायत संबंधी आवेदन दिया। उन्होंने अधिकांश मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर  प्रकाश कुमार सर्वे एवं अपर कलेक्टर  वीरेंद्र बहादुर पंचभाई ने भी लोगों की समस्याएं सुनी।          

           जनदर्शन में आज कोटा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत आमामुड़ा के ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर बताया कि शासकीय प्राथमिक शाला के दो शिक्षक नियमित रूप से स्कूल आने के बावजूद पढ़ाई के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने एक शिक्षक के शराब पीकर आने तथा बच्चों को पढ़ाई नहीं कराने की शिकायत की है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। शहरी क्षेत्रों के चार सेजेस स्कूलों में कार्यरत नर्सरी शिक्षिकाओं एवं आया ने पिछले तीन माह से लंबित मानदेय दिलाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं, लेकिन भुगतान नहीं होने से उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। तखतपुर तहसील के ग्राम पंचायत अरईबंद क्षेत्र के ग्रामीणों ने शासकीय भूमि को आबादी भूमि घोषित करने के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि वे लगभग 21 वर्षों से मकान बनाकर निवास कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके पास रहने के लिए अन्य भूमि नहीं है। ग्राम पंचायत मेड़पार बाजार की निवासी प्रमिला घृतलहरे ने कृषि सखी के पद पर दोबारा नियुक्त करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2023 से छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कृषि सखी के रूप में कार्य कर रही थीं। अचानक तबीयत खराब होने के कारण वह एक माह तक समय नहीं दे पाईं, जिसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया। उन्होंने प्रशासन से उनकी परिस्थिति पर विचार करते हुए दोबारा पद पर रखने की अनुमति देने का आग्रह किया है।

        बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र की दीनदयाल कॉलोनी के निवासियों ने बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्या को लेकर शिकायत की है। ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त भार पड़ने के कारण पिछले दो माह से कॉलोनी में बिजली संबंधी परेशानियां बनी हुई हैं। बार-बार बिजली आने-जाने से घरों में लगे टीवी, फ्रिज, एसी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के खराब होने की आशंका बनी रहती है। निवासियों ने संबंधित बिजली विभाग से नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने की मांग की है। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी दिए।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता से सपने को मिला पंख

आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है। श्रम ...


thumb

महतारी सदन से मिलेगा प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर

महतारी सदन में महिलाओं की बैठक और प्रशिक्षण के लिए 10×6 वर्ग मीटर का बड़ा हॉल बनाया गया है। इसके अलावा दुकान, स्वतंत्र कार्यालय, रसोईघर, स्टोर रूम औ...


thumb

नौकरी की तलाश के बजाय शुरू किया फर्नीचर उद्योग

स्नातक तक शिक्षा प्राप्त लक्ष्मीनारायण, रूपलाल साहू के पुत्र हैं और अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं। स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए उन्हें आर्थिक सं...


thumb

मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से विजय कुमार की राह हुई आसान

रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के...


thumb

किसानों ने श्रमदान से की लारिपारा व्यपवर्तन नहर की सफाई

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तखतपुर विकासखंड के ग्राम खरगहनी एवं खरगहना के किसानों ने सामूहिक श्रमदान कर लारिपारा व्यपवर्तन योजना की मुख्य नहर की ...