किसानों ने श्रमदान से की लारिपारा व्यपवर्तन नहर की सफाई

Posted On:- 2026-10-14




बिलासपुर (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तखतपुर विकासखंड के ग्राम खरगहनी एवं खरगहना के किसानों ने सामूहिक श्रमदान कर लारिपारा व्यपवर्तन योजना की मुख्य नहर की सफाई की। दोनों गांवों के लगभग 10 से 15 किसानों ने इस कार्य में भाग लेकर मुख्य नहर के लगभग 2 से 3 किलोमीटर हिस्से की सफाई की। किसानों की इस पहल से नहर में पानी का प्रवाह सुचारु रखने और खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने में मदद मिलेगी। सामूहिक श्रमदान के माध्यम से किसानों ने सिंचाई संसाधनों की देखभाल के प्रति अपनी जागरूकता और जिम्मेदारी का परिचय दिया। सेवा संकल्प अभियान के तहत किसानों का यह प्रयास जनसहभागिता का प्रेरक उदाहरण है। अपने खेतों की जरूरतों के साथ सामुदायिक सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किया गया यह श्रमदान सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करता है।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता से सपने को मिला पंख

आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है। श्रम ...


thumb

महतारी सदन से मिलेगा प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर

महतारी सदन में महिलाओं की बैठक और प्रशिक्षण के लिए 10×6 वर्ग मीटर का बड़ा हॉल बनाया गया है। इसके अलावा दुकान, स्वतंत्र कार्यालय, रसोईघर, स्टोर रूम औ...


thumb

नौकरी की तलाश के बजाय शुरू किया फर्नीचर उद्योग

स्नातक तक शिक्षा प्राप्त लक्ष्मीनारायण, रूपलाल साहू के पुत्र हैं और अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं। स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए उन्हें आर्थिक सं...


thumb

मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से विजय कुमार की राह हुई आसान

रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के...


thumb

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र की दीनदयाल कॉलोनी के निवासियों ने बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्या को लेकर शिकायत की है। ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त भार...