धान के बदले दलहन, तिलहन, मक्का एवं अन्य फसलों की खेती पर मिलेगी

Posted On:- 2026-10-14




प्रति एकड़ 15 हजार रूपए आदान सहायता

गरियाबंद (वीएनएस)। राज्य शासन ने प्रदेश में कृषि परिदृश्य को बदलने और किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए कृषक उन्नति योजना के नवीन स्वरूप को मंजूरी दी है। इस ऐतिहासिक नीति के तहत, अब खरीफ सीजन से परंपरागत धान की खेती छोड़कर वैकल्पिक फसलें उगाने वाले किसानों को 15 हजार रुपए प्रति एकड़ की इनपुट सहायता (आदान प्रोत्साहन राशि) प्रदान की जाएगी। सरकार का यह कदम धान पर राज्य की पारंपरिक निर्भरता को कम करने, दलहन-तिलहन की उपलब्धता बढाने, जल संकट से निपटने और भूमि की सेहत सुधारने की दिशा में एक क्रांतिकारी शुरुआत माना जा रहा है।

कृषि विभाग के उपसंचालक  चंदन राय ने बताया कि यदि कोई कृषक अपने पंजीकृत रकबे में धान के स्थान पर कम पानी वाली और उच्च मूल्य वाली फसलों का चयन करता है, तो उसे योजना का सीधा लाभ मिलेगा। इनमें शामिल की गई प्रमुख फसलें अरहर, उड़द, मूंग, सोयाबीन, मूंगफली, तिल, कोदो, कुटकी, रागी (मोटा अनाज), मक्का, कपास आदि सहित अन्य फसल शामिल हैं। सरकार ने योजना में पारदर्शिता और वास्तविक किसानों तक लाभ पहुंचाने के लिए अत्याधुनिक डिजिटल तंत्र (डिजिटल फसल सर्वेक्षण) को अनिवार्य किया है। सभी कृषको को एकीकृत किसान पोर्टल पर अपनी भूमि और प्रस्तावित फसल का समितियों के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।

 पंजीयन हेतु अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित है। डिजिटल फसल सर्वेक्षण के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसान ने वास्तव में धान के बदले स्वीकृत फसल ही बोई है। एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीकृत ऐसे समस्त कृषक जो विगत खरीफ में धान फसल की खेती किये थे. जिन्होंने आगामी खरीफ में धान के स्थान पर अन्य खरीफ फसल लेने हेतु पंजीयन कराया हो योजनान्तर्गत पात्र है। ट्रस्ट, मण्डल, प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी, शाला विकास समिति, केन्द्र, राज्य शासन की संस्थान, महाविद्यालय आदि को योजना से लाभ लेने की पात्रता नहीं होगी।

पूर्व से ही खरीफ में दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी, कपास आदि की फसल लेने वाले कृषकों को एकीकृत किसान पोर्टल तथा एग्रीस्टेक पर पंजीयन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे में रकबे को पुष्टि उपरांत मान्य रकबे पर पूर्ववत् राशि रुपये 10 हजार रूपये प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही साथ पिछले कई वर्षो से अन्य फसलो के उत्पादक कृषक जो समितियो में पंजीकृत नही है वे किसान भाई वर्ष 2026-27 में समितियो के माध्यम से एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन कराकर 10 हजार रूपये प्रति एकड़ का लाभ कृषक उन्नति योजना अंतर्गत प्राप्त कर सकते है।

किसानों की फसल कास्त लागत की प्रतिपूर्ति रुपये 15 हजार प्रति एकड़ की यह बड़ी राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी, जिससे वे उत्तम बीज और आधुनिक कीटनाशक खरीद सकेंगे। इस योजना का लाभ जिले के सभी छोटे-बड़े और सीमांत किसानों को मिलेगा, बशर्ते उनकी भूमि का वैध रिकॉर्ड दर्ज हो। आधार कार्ड, भूमि की खसरा नकल (बी-1 और पी-2), बैंक पासबुक (जिसमें डीबीटी सक्रिय हो) और चालू मोबाइल नंबर पंजीयन हेतु किसान अपने नजदीकी प्राथमिक कृषि सहकारी समिति, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी या विकासखण्ड कृषि कार्यालय से संपर्क कर अपनी फसल प्रविष्टि में संशोधन करवा सकते हैं। जिले के सभी किसान भाईयो से अपील है कि समितियो के माध्यम से एकीकृत किसान पोर्टल पर अधिक से अधिक पंजीयन कराकर योजना का लाभ ले सकते है।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता से सपने को मिला पंख

आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है। श्रम ...


thumb

महतारी सदन से मिलेगा प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर

महतारी सदन में महिलाओं की बैठक और प्रशिक्षण के लिए 10×6 वर्ग मीटर का बड़ा हॉल बनाया गया है। इसके अलावा दुकान, स्वतंत्र कार्यालय, रसोईघर, स्टोर रूम औ...


thumb

नौकरी की तलाश के बजाय शुरू किया फर्नीचर उद्योग

स्नातक तक शिक्षा प्राप्त लक्ष्मीनारायण, रूपलाल साहू के पुत्र हैं और अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं। स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए उन्हें आर्थिक सं...


thumb

मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से विजय कुमार की राह हुई आसान

रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के...


thumb

किसानों ने श्रमदान से की लारिपारा व्यपवर्तन नहर की सफाई

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तखतपुर विकासखंड के ग्राम खरगहनी एवं खरगहना के किसानों ने सामूहिक श्रमदान कर लारिपारा व्यपवर्तन योजना की मुख्य नहर की ...


thumb

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र की दीनदयाल कॉलोनी के निवासियों ने बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्या को लेकर शिकायत की है। ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त भार...