ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

Posted On:- 2026-10-02




नई दिल्ली (वीएनएस)। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में 5 अक्टूबर को सुनवाई होगी। यह सुनवाई सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच करेगी। याचिकाओं में एसआईआर से जुड़े कथित एकतरफा फैसलों, दिशानिर्देशों और सॉफ्टवेयर में किए गए बदलावों को असंवैधानिक घोषित करने की मांग की गई है। याचिकाकर्ताओं ने सीईसी और अन्य अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि एसआईआर के दौरान करीब 13 करोड़ नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। इस मामले की सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में एसआईटी या न्यायिक जांच कराने की मांग की गई है।

साथ ही, ईसीआईनेट और ईआरओनेट का फॉरेंसिक ऑडिट कराने की भी मांग उठाई गई है। याचिका में सीईसी ज्ञानेश कुमार से आयोग की सामूहिक शक्ति के इस्तेमाल का कानूनी आधार बताने के लिए कहा गया है। इसके अलावा ईसीआई के मूल रिकॉर्ड, फाइल नोटिंग और बैठकों के कार्यवृत्त को तलब करने की भी मांग की गई है।

याचिकाओं में सबसे बड़ी मांग यह है कि जब तक सुनवाई पूरी नहीं हो जाती, तब तक ज्ञानेश कुमार को सीईसी के तौर पर काम करने से रोका जाए। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि अगर एसआईआर से जुड़े फैसले एकतरफा लिए गए हैं और सॉफ्टवेयर में बदलाव किया गया है, तो यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। इसलिए कोर्ट को इस पूरे मामले की गहराई से जांच करनी चाहिए और चुनाव आयोग के रिकॉर्ड को सामने लाना चाहिए।

अब सभी की नजर 5 अक्टूबर को होने वाली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर टिकी है, जहां सीजेआई की बेंच इस मामले पर क्या रुख अपनाती है।



Related News
thumb

रात थर्मल इमेजिंग से पकड़ी गई हलचल,बीेएसएफ ने की फायरिंग, दो पाकिस्...

।पंजाब के तरनतारन में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने देर रात घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो पाकिस्तानी संदिग्धों को मार गिराया। जवानों की चे...


thumb

3 देशों को आकाश मिसाइल सिस्टम का सफल एक्सपोर्ट, भारतीय डिफेंस सेक्ट...

प्रोडक्शन अब स्थिर हो गया है। हमारे पास अपनी सेनाओं के लिए भी और ऑर्डर हैं, और मुझे यकीन है कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से और भी कई ऑर्डर मिलेंगे।


thumb

विमान के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से पीेेएम मोदी ने की बात, बहादुरी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्पताल में भर्ती भारतीय पायलट स्मित मच्छार से वीडियो कॉल पर बात कर उनकी सूझबूझ की प्रशंसा की। कॉकपिट में सह-पायलट के ...


thumb

राजघाट पर आयोजित सर्व-धर्म प्रार्थना में शामिल हुए पीएम मोदी, शास्त...

गांधी जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राजघाट व गांधी स्मृति में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी तथा स...


thumb

सीईसी के इस्तीफे पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, आतिशी समेत 700 हिरासत में

राष्ट्रीय राजधानी में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों और छात्र संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर और आसपास जु...


thumb

वैश्विक शांति के प्रयासों के ल‍िए पुत‍िन ने की पीएम मोदी की प्रशंसा

केंद्रीय गृहमंत्री अम‍ित शाह ने कहा क‍ि रूसी राष्‍ट्रपत‍ि व्लादिमीर पुतिन की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक शांति के प्रयासों की प्रशंस...