रात थर्मल इमेजिंग से पकड़ी गई हलचल,बीेएसएफ ने की फायरिंग, दो पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर

Posted On:- 2026-10-02





नई दिल्ली(वीएऩएस)।पंजाब के तरनतारन में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने देर रात घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो पाकिस्तानी संदिग्धों को मार गिराया। जवानों की चेतावनी के बावजूद वे वापस नहीं लौटे, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने फायरिंग की। घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
पंजाब के तरनतारन इलाके में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने देर रात घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिकों को मार गिराया। घटना रात करीब 12:30 बजे राजोके इलाके में हुई। फिलहाल वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से यह जानकारी साझा नहीं की गई है कि मारे गए संदिग्धों के पास से क्या बरामद हुआ है।
रात के अंधेरे में भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश
मिली जानकारी के मुताबिक, राजोके इलाके में सीमा पर तैनात जवानों ने कंटीली तार के पार कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखीं। करीब तीन संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भारतीय सीमा की ओर धीरे-धीरे बढ़ते दिखाई दिए।सुरक्षा के मद्देनजर जवानों ने थर्मल इमेजिंग उपकरण और दूरबीन की मदद से उनकी गतिविधियों पर नजर रखी। बताया जा रहा है कि संदिग्ध भारतीय सीमा में दाखिल हो चुके थे।
जवानों ने वापस लौटने की चेतावनी दी
जवानों ने संदिग्धों की लोकेशन की पुष्टि करने के बाद उन्हें वापस लौटने की चेतावनी दी। हालांकि, आरोप है कि संदिग्धों ने वापस जाने के बजाय छिपने की कोशिश की। बार-बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी जब वे नहीं लौटे तो सुरक्षा को देखते हुए बीएसएफ जवानों ने फायरिंग की।
दो संदिग्ध मारे गए
बीएसएफ की कार्रवाई में दो संदिग्धों के मारे जाने की सूचना है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, दोनों संदिग्ध तस्कर हो सकते हैं और कथित तौर पर भारतीय सीमा में किसी खेप को पहुंचाने के मकसद से आए थे। हालांकि, उनके पास से अभी तक क्या बरामद हुआ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान भी शुरू किया गया है। बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी मामले में आगे की जानकारी साझा कर सकते हैं।



Related News
thumb

3 देशों को आकाश मिसाइल सिस्टम का सफल एक्सपोर्ट, भारतीय डिफेंस सेक्ट...

प्रोडक्शन अब स्थिर हो गया है। हमारे पास अपनी सेनाओं के लिए भी और ऑर्डर हैं, और मुझे यकीन है कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से और भी कई ऑर्डर मिलेंगे।


thumb

विमान के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से पीेेएम मोदी ने की बात, बहादुरी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्पताल में भर्ती भारतीय पायलट स्मित मच्छार से वीडियो कॉल पर बात कर उनकी सूझबूझ की प्रशंसा की। कॉकपिट में सह-पायलट के ...


thumb

राजघाट पर आयोजित सर्व-धर्म प्रार्थना में शामिल हुए पीएम मोदी, शास्त...

गांधी जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राजघाट व गांधी स्मृति में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी तथा स...


thumb

सीईसी के इस्तीफे पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, आतिशी समेत 700 हिरासत में

राष्ट्रीय राजधानी में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों और छात्र संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर और आसपास जु...


thumb

वैश्विक शांति के प्रयासों के ल‍िए पुत‍िन ने की पीएम मोदी की प्रशंसा

केंद्रीय गृहमंत्री अम‍ित शाह ने कहा क‍ि रूसी राष्‍ट्रपत‍ि व्लादिमीर पुतिन की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक शांति के प्रयासों की प्रशंस...