नई दिल्ली (वीएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक शांति के प्रयासों की प्रशंसा करना हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के दिन पुतिन का यह बयान बताता है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक शांति की सबसे भरोसेमंद आवाज बन गया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 23वें वल्दाई इंटरनेशनल डिस्कशन क्लब के मुख्य सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वे हर मुलाकात में यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने का मुद्दा उठाते हैं। वे ऐसे सुझाव लेकर आते हैं, जो दोनों पक्षों के लिए स्वीकार्य हैं। वे इस झगड़े को शांति से और जल्द सुलझाना चाहते हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट पर लिखा, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से वैश्विक शांति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करना हर भारतीय को गौरवान्वित करने वाला क्षण है। पूरी दुनिया को शांति और अहिंसा का संदेश देने वाले महात्मा गांधी जी की जयंती के दिन आया यह बयान बताता है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक शांति की सबसे भरोसेमंद आवाज बन चुका है।
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, युद्ध, तनाव और अस्थिरता के इस दौर में पीएम मोदी ने पूरे विश्व को संदेश दिया है कि समाधान युद्धभूमि पर नहीं, संवाद और कूटनीति से निकलता है। वैश्विक संघर्ष हों या कोई आपदा, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत हर बार मदद के लिए सबसे पहले सामने आया है और इसीलिए 'वसुधैव कुटुंबकम्' की हमारी परंपरा को वैश्विक मंच पर आज एक नई पहचान मिली है। यही कारण है कि आज विश्व के किसी भी संकट पर भारत का मंतव्य मायने रखता है और प्रधानमंत्री मोदी की बात को पूरी दुनिया ध्यान से सुनती है।
रिपोर्ट के अनुसार, वल्दाई इंटरनेशनल डिस्कशन क्लब के 23वें सत्र में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर मुलाकात में यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने का मुद्दा उठाते हैं।
।पंजाब के तरनतारन में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने देर रात घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो पाकिस्तानी संदिग्धों को मार गिराया। जवानों की चे...
प्रोडक्शन अब स्थिर हो गया है। हमारे पास अपनी सेनाओं के लिए भी और ऑर्डर हैं, और मुझे यकीन है कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से और भी कई ऑर्डर मिलेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्पताल में भर्ती भारतीय पायलट स्मित मच्छार से वीडियो कॉल पर बात कर उनकी सूझबूझ की प्रशंसा की। कॉकपिट में सह-पायलट के ...
गांधी जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राजघाट व गांधी स्मृति में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी तथा स...
राष्ट्रीय राजधानी में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों और छात्र संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर और आसपास जु...