रायपुर(वीएनएस)।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में जन जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के शासकीय हाईस्कूल मूकादाह में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग, नशामुक्ति केंद्र एवं पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और इससे होने वाले सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक नुकसान की जानकारी दी। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नशे की लत से बचाव तथा नशामुक्त जीवन अपनाने के उपायों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सरपंच द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई गई।सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना, स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना तथा सामूहिक सहभागिता से नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण को बढ़ावा देना है।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं के लिए आर्थिक संबल बन रही है। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के माध्यम से मिलने वाली सहायता स...
सुकन्या समृद्धि योजना ने बेटी के शिक्षा, उच्च शिक्षा, विवाह सहित अन्य भविष्य में आने वाली छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए माता-पिता का बड़ा ...
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए गंभीर बीमारियों के उपचार में आर्थिक सहारा बन रही है। जिले के निवासी दिनेश प्रसा...
सेवा संकल्प अभियान के तहत निर्धारित ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पावारा...
कृषि विकास एवं किसान कल्याण जैव प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC-PMKSY 2.0) ग्रामीण किसानों के जीवन ...
सेवा संकल्प अभियान के तहत जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जल संसाधन संभाग क्रमांक-1, अम्बिकापुर ...