सुकमा (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के तहत निर्धारित ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पावारास में विद्यालय स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। चित्रकला प्रतियोगिता में 115 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर ‘मेरे सपनों का भारत’, ‘विकसित भारत’ और ‘स्वच्छ भारत’ जैसे विषयों पर अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा। प्राथमिक कक्षाओं के नन्हे विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह से सहभागिता करते हुए विज्ञान एवं गणित के छोटे-छोटे मॉडल तैयार किए।
वहीं भाषण प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थियों ने हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में आत्मविश्वास और ओजपूर्ण अभिव्यक्ति के साथ अपने विचार रखे। मिडिल, हाई एवं हायर सेकंडरी के विद्यार्थियों ने नक्सलवाद, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मेरे सपनों का भारत, सेना का शौर्य, नया कश्मीर और विकसित भारत जैसे विषयों पर प्रभावशाली भाषण दिए। कुल 135 विद्यार्थियों की सहभागिता ने आयोजन को खास बना दिया और बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी सोच को मंच प्रदान किया।
सेजेस विद्यालय सुकमा की प्राचार्या ट्रिजा दास, प्रधान अध्यापक अबलम बघेल, प्रधान पाठिका दीपिका खलखो एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया। शिक्षकों ने बच्चों की प्रतिभा और रचनात्मक अभिव्यक्ति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाओं को साकार करने के साथ भविष्य के भारत के प्रति अपनी सोच व्यक्त करने का अवसर प्रदान करते हैं।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पावारास में चित्रकला, पेंटिंग एवं विज्ञान...
छिंदगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चिपुरपाल निवासी किसान राजेश कुमार नाग के लिए किसान क्रेडिट कार्ड खेती-किसानी में आर्थिक सहारा बनकर सामने आया है।
वर्ष 2006 का वह दौर बस्तर के लिए हिंसा और भय की गहरी त्रासदी लेकर आया था। 28 फरवरी 2006 को ग्राम पंचायत दरभागुड़ा के समीप हुए भीषण बम विस्फोट में पर...
बस्तर की धरती पर शांति, सेवा और सुरक्षा के नए संकल्प को जनभागीदारी से साकार करते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सुकमा जिले में विशेष दीप प्रज्ज्वल...
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुकमा में प्रस्तावित संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
असहनीय दर्द और चलने-फिरने से पूरी तरह लाचार 56 वर्षीय हिंगा जब सुकमा के जिला अस्पताल पहुंचे, तो उनके और परिवार के चेहरे पर अनिश्चितता व बेबसी साफ झ...