अम्बिकापुर (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के तहत जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जल संसाधन संभाग क्रमांक-1, अम्बिकापुर द्वारा विकासखण्ड बतौली के ग्राम घोघरा स्थित घोघरा जलाशय योजना में शुक्रवार को जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य, ग्राम पंचायत के सरपंच, स्थानीय ग्रामीणों एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान जलाशय एवं बांध परिसर में सामूहिक श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। उपस्थित लोगों ने परिसर में फैले कचरे एवं अनुपयोगी सामग्री को हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश :
कार्यक्रम के दौरान घोघरा जलाशय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं विभागीय कर्मचारियों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उपस्थित जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता एवं जल संरक्षण की सामूहिक शपथ ली। सभी ने जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने, जल स्रोतों को स्वच्छ रखने, पानी की बर्बादी रोकने तथा अन्य लोगों को भी जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
श्रमदान से जनभागीदारी को मिला बढ़ावा :
घोघरा जलाशय में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता विशेष रही। जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों और विभागीय कर्मचारियों ने एक साथ श्रमदान कर बांध परिसर की सफाई की। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्वच्छता, जल संरक्षण, वृक्षारोपण और सामुदायिक सहभागिता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पावारास में चित्रकला, पेंटिंग एवं विज्ञान...
छिंदगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चिपुरपाल निवासी किसान राजेश कुमार नाग के लिए किसान क्रेडिट कार्ड खेती-किसानी में आर्थिक सहारा बनकर सामने आया है।
वर्ष 2006 का वह दौर बस्तर के लिए हिंसा और भय की गहरी त्रासदी लेकर आया था। 28 फरवरी 2006 को ग्राम पंचायत दरभागुड़ा के समीप हुए भीषण बम विस्फोट में पर...
बस्तर की धरती पर शांति, सेवा और सुरक्षा के नए संकल्प को जनभागीदारी से साकार करते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सुकमा जिले में विशेष दीप प्रज्ज्वल...
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुकमा में प्रस्तावित संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
असहनीय दर्द और चलने-फिरने से पूरी तरह लाचार 56 वर्षीय हिंगा जब सुकमा के जिला अस्पताल पहुंचे, तो उनके और परिवार के चेहरे पर अनिश्चितता व बेबसी साफ झ...