विवेकानंद नगर में तपस्वियों के सम्मान के साथ निकलेगी भव्य रथयात्रा

Posted On:- 2026-09-19




रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के अंतर्गत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन 20 सितंबर तक किया जाएगा। जिनपीयूषसागर के शिष्य मुनि संवेगरत्नसागर आदि ठाणा-5 के सान्निध्य में होने वाले इस आयोजन में शनिवार को धार्मिक अनुष्ठान, तपस्वियों का अभिनंदन, रथयात्रा और भक्तिमय कार्यक्रम होंगे।

महोत्सव की शुरुआत सुबह 7.30 बजे 21 दिवसीय दादागुरुदेव इकतीसे के निमित्त मूर्ति, कलश, दीपक और तोरण स्थापना से होगी। इसके बाद सुबह 8.30 बजे संभवनाथ जिनालय, विवेकानंद नगर से पटवा भवन तक बैंड-बाजे, हाथी-घोड़े-ऊंट के साथ धर्मध्वजा फहराते हुए भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी।

रथयात्रा में पंच परमेष्ठी श्रेणी तप करने वाले करीब 50 तपस्वी बग्गी में सवार होंगे। लाभार्थी परिवार द्वारा सभी तपस्वियों का तिलक, माला, श्रीफल और पद प्रक्षालन के माध्यम से अभिनंदन एवं बधामना होगा। इसके बाद  साधर्मिक वात्सल्य का आयोजन रत्न प्रभ सुरी भवन विवेकानंद नगर में किया जाएगा।

शाम को भक्ति-संगीत से सजेगी धर्मसभा 
महोत्सव के तहत शाम 7 बजे पटवा भवन में पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त भक्ति-संगीत का कार्यक्रम होगा। अहमदाबाद के -भाविक मेहता द्वारा भावपूर्ण प्रस्तुति दी जाएगी, जबकि नासिक के संगीतकार हर्ष शाह संगीत की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में तप, संवेदना, भक्ति और आध्यात्मिक भाव का संगम देखने को मिलेगा।

भक्तामर अभिषेक- ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में हुई सामूहिक क्षमायाचना
49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के निमित्त तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव की शुरुआत 18 सितंबर से हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा-5 के सान्निध्य में सुबह संभवनाथ जिनालय में भक्तामर अभिषेक के बाद ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सामूहिक क्षमायाचना हुई। श्रद्धालुओं ने मनमुटाव और जाने-अनजाने हुई भूलों के लिए एक-दूसरे से क्षमा मांगकर मैत्री व आत्मचिंतन का संदेश दिया। इसके बाद साधार्मिक वात्सल्य का आयोजन हुआ।

मेहंदी-सांझी में तपस्वियों का हुआ अभिनंदन 
दोपहर में संभव महिला मंडल एवं स्नेहल व्यास की ओर से मेहंदी-सांझी का भक्तिमय आयोजन हुआ। बैंड-बाजे के साथ श्रावक-श्राविकाएं मेहंदी के थाल लेकर उपाश्रय पहुंचे। तपस्वियों को मेहंदी लगाकर उनका अभिनंदन किया गया। महिला मंडल ने तपस्या के निमित्त भक्ति गीत प्रस्तुत किए।

20 सितंबर को पंच परमेष्ठी श्रेणी तप का शाही पारणा
चातुर्मास समिति अध्यक्ष जसराज लुनिया एवं महासचिव सुरेश बरड़िया ने बताया कि 2 अगस्त से चल रही 49 दिवसीय तपस्या में अब केवल एक उपवास शेष है। 19 सितंबर को करीब 50 तपस्वी तप पूर्ण करेंगे, जबकि 20 सितंबर को पंच परमेष्ठि श्रेणी तप का शाही पारणा होगा।



Related News
thumb

उच्च शिक्षा विभाग की विशेष पहल से संवरेगा युवाओं का अंग्रेजी सम्प्र...

उच्च शिक्षा विभाग प्रदेश के अनुसूचित जनजातीय (ST) क्षेत्रों के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रहा है।


thumb

छात्रों ने बनाई विकसित भारत की तस्वीर, स्कूल शिक्षा मंत्री ने बढ़ाया...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया...


thumb

समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का हो रहा आयोजन

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय बौद्धिक मंदता वाले बालक-बालिकाओं के विशेष विद्यालय सहित अनुदान प्राप्त दिव्यांगज...


thumb

सांसद संतोष पाण्डेय ने दिव्यांगजनों को पेट्रोल चलित स्कूटी प्रदान की

सांसद संतोष पाण्डेय ने सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत कलेक्टोरेट परिसर में सांसद निधि से जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम धर्मापुर निवासी दिव्यांग गण...


thumb

सांसद संतोष पाण्डेय ने दिशा समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा की

कलेक्टर ने बताया कि जिले में गर्भवती माताओं के पंजीयन एवं संस्थागत प्रसव की नियमित निगरानी की जा रही है। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को आवश्यकत...