छात्रों ने बनाई विकसित भारत की तस्वीर, स्कूल शिक्षा मंत्री ने बढ़ाया उत्साह

Posted On:- 2026-09-19




दुर्ग (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार को पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी विद्यार्थियों के लिए  ड्रॉइंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी कला-कौशल और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किये। स्‍कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने आयोजन में शामिल होकर विद्यार्थियों की बनाई हुई कलाकृतियों का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय परिसर में आयोजित चित्रकारी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा देखने को मिली। विद्यार्थियों ने रंगों और चित्रों के माध्यम से देश की प्रगति, आत्मनिर्भरता, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान एवं तकनीक सहित विभिन्न विषयों को अपनी चित्र में स्थान दिये। रंगोली के माध्यम से भी विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाओं को आकर्षित रूप में प्रस्तुत किये।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी कला के माध्यम से विकसित भारत की सुंदर तस्वीर को कागज और रंगों में जीवंत रूप से उकेरा है। विद्यार्थियों की कलाकृतियों में केवल रंग और आकृतियां ही नहीं, बल्कि उनके सपने, उनकी सोच और देश के भविष्य को लेकर उनकी कल्पनाएं भी दिखाई देती हैं। 

मंत्री  गजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत का जो संकल्प देश के सामने रखा है, उसमें युवाओं और विद्यार्थियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। आज के विद्यार्थी ही कल के भारत का नेतृत्व करेंगे। इसलिए बच्चों में शुरू से ही रचनात्मक सोच, नवाचार, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनकी बनाई कलाकृतियों के विषय में जानकारी ली और उनकी कल्पनाओं की सराहना की। मंत्री ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को अपनी रुचि और प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए भी पर्याप्त अवसर मिलना चाहिए। कला, खेल, विज्ञान, तकनीक और अन्य रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

मंत्री यादव ने कहा कि प्रतियोगिता में किसी विद्यार्थी की सफलता केवल पुरस्कार प्राप्त करने तक सीमित नहीं होती। मंच पर आकर अपनी कला प्रस्तुत करना, दूसरों की कला को देखना और उससे सीखना भी विद्यार्थी के व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजन बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, सहयोग और अपनी प्रतिभा के प्रति विश्वास पैदा करते हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उसे प्रोत्साहित करना शिक्षक और विद्यालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। बच्चों को जितने अधिक अवसर अपनी प्रतिभा को सामने लाने के मिलेंगे, उनका आत्मविश्वास उतना ही मजबूत होगा।



Related News
thumb

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के कार्य, बजट में 4 हजार करोड़ ...

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ...


thumb

खराब सड़कों पर PWD मंत्री ने जताई नाराजगी, 15 अक्टूबर तक सुधारने के...

उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने शनिवार को सभी परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंताओं, मंडलों के अधीक्षण अभियंताओं और संभागों के कार्यपाल...


thumb

पटवा भवन में सजेगी भगवान महावीर स्वामी के भवों की जीवंत झांकी

विवेकानंद नगर में सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव के अंतिम दिवस रविवार को ध...


thumb

एक दिवसीय ऑनलाइन रिफ्रेशर एवं N-STEP प्रशिक्षण आयोजित

प्रशिक्षण में जिला न्यायालय दुर्ग के चयनित प्रशिक्षार्थियों में आर. आर. मानिकपुरी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी तथा नंदकिशोर माटे, डिप्टी सीएफसी सहित ...


thumb

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 1234 विद्यालयों में मेरे सपनों का...

प्रतियोगिता के दौरान एक विद्यार्थी ने स्वच्छता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल साफ-सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज...


thumb

सेवा सेतु से आसान हुई छात्रवृत्ति की राह, डिजिटल सुविधा से जानकी सा...

जानकी साहू को छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्हें आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने थे। पहले इस तरह के प्...