सांसद संतोष पाण्डेय ने दिव्यांगजनों को पेट्रोल चलित स्कूटी प्रदान की

Posted On:- 2026-09-19




राजनांदगांव (वीएनएस)। सांसद  संतोष पाण्डेय ने सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत कलेक्टोरेट परिसर में सांसद निधि से जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम धर्मापुर निवासी दिव्यांग  गणेश खुटेल एवं जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के ग्राम पटपर निवासी दिव्यांग सुश्री नंदनी सिन्हा को पेट्रोल चलित स्कूटी प्रदान की। सांसद  संतोष पाण्डेय ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत दिव्यंागजनों को पेट्रोल चलित स्कूटी प्रदान कर आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने तथा उनके आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। दिव्यांगजनों को सुविधाएं एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जाना चाहिए। दिव्यांगजनों को गतिशीलता का साधन उपलब्ध कराना उनके स्वावलंबन और सामाजिक सहभागिता को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

दिव्यांग  गणेश खुटेल 80 प्रतिशत दिव्यांगता एवं दिव्यांग सुश्री नंदनी सिन्हा 70 प्रतिशत दिव्यांगता से प्रभावित है। हितग्राहियों ने कहा कि स्कूटी मिलने से दैनिक जीवन के आवश्यक कार्यों के साथ-साथ रोजगार, व्यवसाय, शिक्षा, प्रशिक्षण एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों में आने-जाने में सुविधा मिलेगी। इससे उन्हें आवागमन के लिए दूसरों पर निर्भरता कम करने तथा आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों को संपादित करने में सहायता प्राप्त होगी। उन्होंने स्कूटी मिलने पर शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, कलेक्टर  जितेन्द्र यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  दुर्गा प्रसाद अधिकारी सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



Related News
thumb

उच्च शिक्षा विभाग की विशेष पहल से संवरेगा युवाओं का अंग्रेजी सम्प्र...

उच्च शिक्षा विभाग प्रदेश के अनुसूचित जनजातीय (ST) क्षेत्रों के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रहा है।


thumb

छात्रों ने बनाई विकसित भारत की तस्वीर, स्कूल शिक्षा मंत्री ने बढ़ाया...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया...


thumb

विवेकानंद नगर में तपस्वियों के सम्मान के साथ निकलेगी भव्य रथयात्रा

विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के अंतर्गत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन 20 सितंबर त...


thumb

समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का हो रहा आयोजन

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय बौद्धिक मंदता वाले बालक-बालिकाओं के विशेष विद्यालय सहित अनुदान प्राप्त दिव्यांगज...


thumb

सांसद संतोष पाण्डेय ने दिशा समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा की

कलेक्टर ने बताया कि जिले में गर्भवती माताओं के पंजीयन एवं संस्थागत प्रसव की नियमित निगरानी की जा रही है। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को आवश्यकत...