हिंदी दिवस पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

Posted On:- 2026-09-14




रायपुर(वीएनए)।वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हिंदी दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा, भावनाओं और राष्ट्रीय एकता की सशक्त अभिव्यक्ति है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि हिंदी ने देश के विभिन्न क्षेत्रों और भाषाई विविधताओं के बीच संवाद एवं आपसी जुड़ाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हिंदी साहित्य ने भारतीय समाज को विचार, संवेदना और संस्कारों से समृद्ध किया है तथा स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर राष्ट्र निर्माण तक जन-जागरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि बदलते दौर में हिंदी निरंतर नए आयामों के साथ आगे बढ़ रही है। डिजिटल तकनीक, इंटरनेट और सोशल मीडिया के विस्तार के साथ हिंदी का वैश्विक स्तर पर भी प्रभाव बढ़ रहा है। हमें हिंदी के साथ-साथ देश की सभी भारतीय भाषाओं के संरक्षण, संवर्धन और सम्मान के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने हिंदी दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों से हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने तथा अपनी मातृभाषा और भारतीय भाषाओं के प्रति गौरव की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय भाषाओं के समृद्ध विकास के साथ देश की सांस्कृतिक एकता और मजबूत होगी।



Related News
thumb

सेवा संकल्प अभियान: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में होंगे विविध...

सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला बलरामपुर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ सं...


thumb

सेवा संकल्प अभियान के तहत महासमुंद में 17 सितंबर को जगमगाएंगे आशीर्...

सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के तहत महासमुंद जिले में 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’...


thumb

सेवा और समर्पण के 25 वर्षों की प्रेरक यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ...

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “सेवा और समर्पण के 25 वर्ष रू सेवा संकल्प ...


thumb

तीजा तिहार पर वित्त मंत्री चौधरी ने दी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभ...

त्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने तीजा हरितालिका के पावन पर्व पर प्रदेश की समस्त दाई, दीदी और बहनों सहित सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए...


thumb

गणेश चतुर्थी पर वित्त मंत्री चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक श...

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने गणेश चतुर्थी पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश से सभ...