गणेश चतुर्थी पर वित्त मंत्री चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

Posted On:- 2026-09-14




रायपुर(वीएनएस)।वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने गणेश चतुर्थी पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और शांति बनाए रखने की प्रार्थना की है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि आज गणेश चतुर्थी का पावन दिन है और चारों ओर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे गूंज रहे हैं। भगवान श्री गणेश की आज छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत में गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले और घर-घर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ स्थापना की जा रही है। यह पर्व हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता के रूप में पूजा जाता है। उनकी आराधना से नई ऊर्जा, सकारात्मकता और शुभ कार्यों के प्रति विश्वास का संचार होता है। गणेश चतुर्थी का यह पर्व हम सभी को सद्भाव, एकता और मिल-जुलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा, “गणेश चतुर्थी के इस पावन अवसर पर मैं छत्तीसगढ़ के सभी 3 करोड़ भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। मेरी प्रार्थना है कि विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश सभी के जीवन से संकट और बाधाएं दूर करें तथा प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद प्रदान करें।”



Related News
thumb

सेवा संकल्प अभियान: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में होंगे विविध...

सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला बलरामपुर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ सं...


thumb

सेवा संकल्प अभियान के तहत महासमुंद में 17 सितंबर को जगमगाएंगे आशीर्...

सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के तहत महासमुंद जिले में 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’...


thumb

सेवा और समर्पण के 25 वर्षों की प्रेरक यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ...

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “सेवा और समर्पण के 25 वर्ष रू सेवा संकल्प ...


thumb

हिंदी दिवस पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दी देशवासियों को हार्द...

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हिंदी दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम ...


thumb

तीजा तिहार पर वित्त मंत्री चौधरी ने दी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभ...

त्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने तीजा हरितालिका के पावन पर्व पर प्रदेश की समस्त दाई, दीदी और बहनों सहित सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए...