तीजा तिहार पर वित्त मंत्री चौधरी ने दी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

Posted On:- 2026-09-14




रायपुर(वीएनएस)।वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने तीजा हरितालिका के पावन पर्व पर प्रदेश की समस्त दाई, दीदी और बहनों सहित सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि तीजा हरितालिका छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस पावन अवसर पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए श्रद्धापूर्वक व्रत रखती हैं तथा भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं।
उन्होंने कहा कि तीजा पर्व छत्तीसगढ़ की गौरवशाली लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने वाला पर्व है। यह पर्व महिलाओं की आस्था, समर्पण और पारिवारिक स्नेह के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द और आपसी अपनत्व को भी मजबूत करता है।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कामना की कि तीजा का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए तथा प्रदेश में खुशहाली और विकास का वातावरण निरंतर बना रहे।



Related News
thumb

सेवा संकल्प अभियान: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में होंगे विविध...

सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला बलरामपुर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ सं...


thumb

सेवा संकल्प अभियान के तहत महासमुंद में 17 सितंबर को जगमगाएंगे आशीर्...

सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के तहत महासमुंद जिले में 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’...


thumb

सेवा और समर्पण के 25 वर्षों की प्रेरक यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ...

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “सेवा और समर्पण के 25 वर्ष रू सेवा संकल्प ...


thumb

हिंदी दिवस पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दी देशवासियों को हार्द...

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हिंदी दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम ...


thumb

गणेश चतुर्थी पर वित्त मंत्री चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक श...

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने गणेश चतुर्थी पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश से सभ...