सारंगढ़ (वीएनएस)। जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के सारंगढ़ आगमन पर जिला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनसे मुलाकात कर प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए आवश्यक राशि स्वीकृत किए जाने पर आभार व्यक्त किया।
प्रभारी मंत्री वर्मा का गुरुवार दोपहर सारंगढ़ आगमन हुआ। इस दौरान विश्राम गृह में जिला प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे भेंट की। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत किए जाने को लेकर मंत्री का धन्यवाद दिया।
मुलाकात के दौरान प्रेस क्लब भवन निर्माण की आगामी प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा हुई। प्रभारी मंत्री की ओर से शीघ्र ही भवन के भूमि पूजन का आश्वासन दिया गया। इससे जिला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों में उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय, विधायक केरबाई मनहर, जिला सह प्रभारी विद्या नयी सिदार, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल और महामंत्री अमित तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नगर पंचायत भटगांव के वार्ड क्रमांक 12 झुमरपाली में गुरुवार आधी रात उस समय हड़कंप मच गया, जब गली में लोगों को एक विशाल अजगर दिखाई दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और संवैधानिक पद पर सेवा व समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी 17 सितम्बर से...
रायपुर के प्रथम वृद्धाश्रम के रूप में 10 सितंबर 1989 को शुरू हुए छत्तीसगढ़ बाल एवं वृद्ध कल्याण परिषद द्वारा संचालित कुलदीप निगम वृद्धाश्रम, माना क...
भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संयंत्र में सुरक्षा जागरूकता तथा सुरक्षित कार्य संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बना...
भिलाई इस्पात संयंत्र के एचआर-एलएंडडी विभाग द्वारा कार्यस्थल पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यावहारिक उपयोग को बढ़ावा देने तथा कर्मचारियों