प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा पर्व बनेगा जन-आंदोलन : सांसद बृजमोहन

Posted On:- 2026-09-11




17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और संवैधानिक पद पर सेवा व समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक पूरे देश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाने जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के मार्गदर्शन में लाखे नगर एवं भाठागांव मंडल की संयुक्त कार्यसमिति बैठक व कार्यशाला आयोजित की गई।

बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्र सेवा, अंत्योदय और गरीब कल्याण का जीवंत उदाहरण है। मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में बीते 25 वर्षों में उन्होंने बिना रुके, बिना थके देश के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य किया है। उनके इस 25 वर्ष के ऐतिहासिक कार्यकाल को हमें जनता के बीच उत्सव और सेवा भाव के साथ मनाना है।

अग्रवाल ने कहा कि 17 सितंबर (पीएम मोदी के जन्मदिन) से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस महीने भर के अभियान को हर बूथ तक पहुंचाना है। यह केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारा ऋण चुकाने का संकल्प है।

कार्यशाला में रूपरेखा तय करते हुए सांसद ने कार्यकर्ताओं से अभियान के दौरान मंडल स्तर पर  केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं आयुष्मान, पीएम आवास, उज्ज्वला, मुद्रा आदि के लाभार्थियों से सीधा संपर्क व सम्मेलन आयोजित कर सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी।

कार्यशाला में दोनों मंडलों के पदाधिकारियों, वार्ड पार्षदों एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों को बूथवार जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा को ही अपना मूल मंत्र मानता है। लाखे नगर और भाठागांव मंडल के कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदी के 25 वर्षों के विकास कार्यों का संदेश पहुंचाएं और इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप दें।



Related News
thumb

सारंगढ़ प्रेस क्लब भवन के लिए राशि स्वीकृत, पदाधिकारियों ने मंत्री ट...

जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के सारंगढ़ आगमन पर जिला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनसे मुलाकात कर प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए आव...


thumb

कुलदीप निगम वृद्धाश्रम के 37 वर्ष पूर्ण, वरिष्ठ पत्रकारों एवं समाजस...

रायपुर के प्रथम वृद्धाश्रम के रूप में 10 सितंबर 1989 को शुरू हुए छत्तीसगढ़ बाल एवं वृद्ध कल्याण परिषद द्वारा संचालित कुलदीप निगम वृद्धाश्रम, माना क...


thumb

कार्यपालक निदेशक ट्रॉफी सुरक्षा प्रश्नोत्तरी में 1180 ठेका श्रमिको...

भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संयंत्र में सुरक्षा जागरूकता तथा सुरक्षित कार्य संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बना...


thumb

BSP के BMDS में ‘एआई एट वर्कप्लेस’ प्रशिक्षण, 23 प्रतिभागियों ने लि...

भिलाई इस्पात संयंत्र के एचआर-एलएंडडी विभाग द्वारा कार्यस्थल पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यावहारिक उपयोग को बढ़ावा देने तथा कर्मचारियों


thumb

शिक्षा मंत्री यादव ने सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से क...

जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सुपर-30 की त...