कार्यपालक निदेशक ट्रॉफी सुरक्षा प्रश्नोत्तरी में 1180 ठेका श्रमिकों ने लिया हिस्सा

Posted On:- 2026-09-11




210 महिला श्रमिकों की भागीदारी

भिलाई (वीएनएस)। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संयंत्र में सुरक्षा जागरूकता तथा सुरक्षित कार्य संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में ठेका श्रमिकों के लिए कार्यपालक निदेशक (संकार्य) ट्रॉफी सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 2026-27 के प्रथम चरण का आयोजन किया गया।

इस पहल का उद्देश्य ठेका श्रमिकों को सुरक्षा नियमों, जोखिमों की पहचान तथा सुरक्षित कार्य पद्धतियों के प्रति जागरूक करना और उनके सुरक्षा ज्ञान को व्यवहार में प्रभावी रूप से लागू करने के लिए प्रेरित करना है। साथ ही, प्रतिभागियों को सेफ्टी एंबेसेडर के रूप में विकसित करते हुए कार्यस्थल पर सुरक्षा संदेश के प्रभावी प्रसार को प्रोत्साहित करना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है।

कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा अभियांत्रिकी) श्रीमती पुष्पा एम्ब्रोस विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, क्विज मास्टर्स, जोनल कोऑर्डिनेटर्स, विभागीय सुरक्षा अधिकारी, अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ठेका श्रमिक उपस्थित रहे।

15 जुलाई से 1 अगस्त तक आयोजित इस प्रतियोगिता में संयंत्र के आयरन, स्टील, मिल एवं सर्विस—चारों जोन से कुल 1180 ठेका श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें 970 पुरुष एवं 210 महिला श्रमिक शामिल थीं। विभागीय एवं जोनल स्तर की प्रतियोगिताओं के उपरांत चारों जोनों से चयनित 12 श्रेष्ठ टीमों के बीच संयंत्र स्तरीय फाइनल आयोजित किया गया। प्रत्येक टीम में तीन सदस्य शामिल थे तथा प्रत्येक टीम में महिला श्रमिक की भागीदारी सुनिश्चित की गई।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा अभियांत्रिकी) श्रीमती पुष्पा एम्ब्रोस ने कहा कि उत्पादन महत्वपूर्ण है, लेकिन सुरक्षा मानकों से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने सभी कर्मियों से निर्धारित प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा प्रक्रियाओं का पूर्ण पालन करते हुए संयंत्र को शून्य कार्यस्थल दुर्घटना के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने ठेका श्रमिकों को कार्यस्थल पर असुरक्षित परिस्थितियों की भयमुक्त रिपोर्टिंग के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में क्विज मास्टर्स एवं जोनल कोऑर्डिनेटर्स महत्वपूर्ण योगदान रहा।



Related News
thumb

सारंगढ़ प्रेस क्लब भवन के लिए राशि स्वीकृत, पदाधिकारियों ने मंत्री ट...

जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के सारंगढ़ आगमन पर जिला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनसे मुलाकात कर प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए आव...


thumb

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा पर्व बनेगा जन-आंदोलन : सां...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और संवैधानिक पद पर सेवा व समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी 17 सितम्बर से...


thumb

कुलदीप निगम वृद्धाश्रम के 37 वर्ष पूर्ण, वरिष्ठ पत्रकारों एवं समाजस...

रायपुर के प्रथम वृद्धाश्रम के रूप में 10 सितंबर 1989 को शुरू हुए छत्तीसगढ़ बाल एवं वृद्ध कल्याण परिषद द्वारा संचालित कुलदीप निगम वृद्धाश्रम, माना क...


thumb

BSP के BMDS में ‘एआई एट वर्कप्लेस’ प्रशिक्षण, 23 प्रतिभागियों ने लि...

भिलाई इस्पात संयंत्र के एचआर-एलएंडडी विभाग द्वारा कार्यस्थल पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यावहारिक उपयोग को बढ़ावा देने तथा कर्मचारियों


thumb

शिक्षा मंत्री यादव ने सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से क...

जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सुपर-30 की त...