राज्यपाल पहुंचे पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई के गृह ग्राम गनियारी, परिजनों से की चर्चा

Posted On:- 2026-09-09




दुर्ग (वीएनएस)। प्रदेश़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज अपने दुर्ग जिले के प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्व. तीजन बाई के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर लोक कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान का स्मरण किया। 

राज्यपाल ने उनके परिजनों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने कहा स्व. डॉ. तीजन बाई ने अपनी विशिष्ट कापालिक शैली से ’पंडवानी’ को समूचे देश में और वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और वे हमेशा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर के रूप में याद की जाएंगी। इस अवसर पर वैशाली नगर विधानसभा विधायक रिकेश सेन, पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित थे।



Related News
thumb

सेवा की कहानी : स्टॉपडेम से खुशहाल हुए आदिवासी परिवार

गांव में रहने वाले किसानों ने बताया कि जब स्टॉपडेम निर्माण कार्य पूर्ण हो गया तो हमने सौर सुजला योजना से पंप लगा लिए हैं। अब सौर ऊर्जा संयंत्र से आ...


thumb

उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिक व संस्था को ‘श्रम यशस्वी पुरस्कार’ ...

छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने श्रम के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिकों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्व. रामानुज प्रताप स...


thumb

संकल्प अभियान के तहत देमार क्लस्टर में जेंडर सभा एवं आम सभा का आयोजन

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा ने कहा कि गांव के विकास को व्यापक और सहभागी स्वरूप देने के लिए महिलाओं की सक्रिय भागी...


thumb

सेवा संकल्प अभियान में वन विभाग की पर्यावरण संरक्षण पहल

अभियान के तीसरे दिन 25 सितंबर को जल संरक्षण एवं जलस्रोतों की स्वच्छता पर विशेष जोर रहेगा। इस दौरान कोटरवाही नरहरा जलप्रपात, पम्पारनाला सिंगपुर, फुट...


thumb

सेवा संकल्प अभियान में वन विभाग की पर्यावरण संरक्षण पहल

अभियान के तीसरे दिन 25 सितंबर को जल संरक्षण एवं जलस्रोतों की स्वच्छता पर विशेष जोर रहेगा। इस दौरान कोटरवाही नरहरा जलप्रपात, पम्पारनाला सिंगपुर, फुट...


thumb

सेवा संकल्प अभियान: विकसित छत्तीसगढ़ से विकसित भारत की ओर युवाओं की...

परिचर्चा में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा युवाओं के लिए संचालित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं, ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’, ‘विकसित छत्तीसगढ़’ से ‘व...