सेवा संकल्प अभियान: विकसित छत्तीसगढ़ से विकसित भारत की ओर युवाओं की नई उड़ान

Posted On:- 2026-09-23




24 सितंबर को धमतरी में होगा ‘युवा उड़ान 2026’ का आयोजन, करीब एक हजार युवा होंगे सहभागी

धमतरी, (वीएनएस)। /छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश के युवाओं को प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत विज़न@2047’ से जोड़ने तथा ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को साकार करने में युवाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन धमतरी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम 24 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे हरदिहा साहू समाज भवन, रत्नाबांधा, धमतरी में आयोजित होगा।

    कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को देश और प्रदेश के विकास की दिशा में उनकी भूमिका से अवगत कराने के साथ ही उन्हें अपने विचार, सुझाव और नवाचार साझा करने के लिए एक सार्थक मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम में युवाओं के साथ संवाद के माध्यम से विकास, सुशासन, रोजगार, शिक्षा, कौशल, नवाचार, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

एक मंच पर दिखेगी युवा शक्ति की विविधता

‘सेवा संकल्प अभियान अन्तर्गत “युवा उड़ान 2026’ में 16 से 24 वर्ष आयु वर्ग के लगभग एक हजार युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। इसमें कक्षा 9वीं से 12वीं के मेधावी विद्यार्थी, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं, कला, साहित्य, संस्कृति एवं खेल के क्षेत्र में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले युवा, खेल अकादमियों के प्रशिक्षणार्थी, UPSC एवं CGPSC सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी, इंजीनियरिंग, मेडिकल, कृषि, पॉलिटेक्निक एवं ITI के विद्यार्थी शामिल होंगे।

इसके अलावा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, सामाजिक कार्यकर्ता, कौशल विकास प्रशिक्षणार्थी, छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थी, दिव्यांगजन तथा आत्मसमर्पित पूर्व नक्सली युवाओं को भी कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है। इस प्रकार विभिन्न क्षेत्रों और पृष्ठभूमियों से आने वाले युवाओं के बीच संवाद एवं अनुभवों के आदान-प्रदान का अवसर मिलेगा।

विकास और राष्ट्र निर्माण के विषयों पर होगी परिचर्चा

कार्यक्रम की कुल अवधि लगभग 2 घंटे 10 मिनट निर्धारित की गई है। इसमें आमंत्रित तीन विषय विशेषज्ञों द्वारा लगभग 1 घंटा 30 मिनट तक युवाओं को संबोधित किया जाएगा। इसके पश्चात 40 मिनट युवाओं के साथ संवाद, प्रश्नोत्तर एवं सुझाव के लिए निर्धारित रहेंगे।

परिचर्चा में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा युवाओं के लिए संचालित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं, ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’, ‘विकसित छत्तीसगढ़’ से ‘विकसित भारत’ के निर्माण में युवाओं की भूमिका सहित शिक्षा, कौशल, रोजगार, नवाचार, उद्यमिता और सामाजिक सहभागिता जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

व्यवस्थाओं को लेकर विभागों को सौंपे गए दायित्व

कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से आयोजित करने के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक दायित्व सौंपे गए हैं। कार्यक्रम के लिए  पीयूष तिवारी, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी जिला खेल अधिकारी, धमतरी को नोडल अधिकारी तथा  जे.पी. देव, प्रभारी सहायक खेल अधिकारी, धमतरी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

युवा उड़ान 2026’ के माध्यम से धमतरी जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा, विचार और नवाचार को सामने रखने के साथ-साथ विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के निर्माण में अपनी जिम्मेदार भूमिका को समझने एवं निभाने का अवसर मिलेगा। यह आयोजन युवा शक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए ‘युवा सोच, युवा शक्ति और युवा सहभागिता’ को राष्ट्र निर्माण की दिशा में गति देने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।



Related News
thumb

सेवा की कहानी : स्टॉपडेम से खुशहाल हुए आदिवासी परिवार

गांव में रहने वाले किसानों ने बताया कि जब स्टॉपडेम निर्माण कार्य पूर्ण हो गया तो हमने सौर सुजला योजना से पंप लगा लिए हैं। अब सौर ऊर्जा संयंत्र से आ...


thumb

उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिक व संस्था को ‘श्रम यशस्वी पुरस्कार’ ...

छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने श्रम के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिकों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्व. रामानुज प्रताप स...


thumb

संकल्प अभियान के तहत देमार क्लस्टर में जेंडर सभा एवं आम सभा का आयोजन

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा ने कहा कि गांव के विकास को व्यापक और सहभागी स्वरूप देने के लिए महिलाओं की सक्रिय भागी...


thumb

सेवा संकल्प अभियान में वन विभाग की पर्यावरण संरक्षण पहल

अभियान के तीसरे दिन 25 सितंबर को जल संरक्षण एवं जलस्रोतों की स्वच्छता पर विशेष जोर रहेगा। इस दौरान कोटरवाही नरहरा जलप्रपात, पम्पारनाला सिंगपुर, फुट...


thumb

सेवा संकल्प अभियान में वन विभाग की पर्यावरण संरक्षण पहल

अभियान के तीसरे दिन 25 सितंबर को जल संरक्षण एवं जलस्रोतों की स्वच्छता पर विशेष जोर रहेगा। इस दौरान कोटरवाही नरहरा जलप्रपात, पम्पारनाला सिंगपुर, फुट...