जशपुरनगर (वीएनएस)। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 01 जून से 09 सितम्बर 2026 तक कुल 7681.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पिछले 10 वर्षों की इस अवधि की औसत वर्षा 9127.8 मिमी है। इस प्रकार जिले में अब तक सामान्य वर्षा का 84.1 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है। बीते 24 घंटों में जिले में कुल 35.9 मिमी वर्षा हुई। आज सबसे अधिक वर्षा जशपुर में 12.2 मिमी, दुलदुला में 7.0 मिमी, मनोरा में 4.1 मिमी और कुनकुरी में 4.0 मिमी दर्ज की गई।
वहीं बगीचा में 3.1 मिमी, सन्ना में 3.0 मिमी और कांसाबेल में 2.5 मिमी वर्षा हुई। जबकि फरसाबहार, पत्थलगांव और बागबहार में आज कोई वर्षा दर्ज नहीं हुई। 01 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा मनोरा में 1207.9 मिमी हुई है जो सामान्य 921.6 मिमी का 131.1 प्रतिशत है। इसके बाद कुनकुरी में 1048.4 मिमी, सन्ना में 909.5 मिमी, कांसाबेल में 821.1 मिमी और बगीचा में 749.9 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। जशपुर में 715.3 मिमी, पत्थलगांव में 675.7 मिमी, दुलदुला में 647.5 मिमी, बागबहार में 513.2 मिमी और सबसे कम फरसाबहार में 392.5 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।
गांव में रहने वाले किसानों ने बताया कि जब स्टॉपडेम निर्माण कार्य पूर्ण हो गया तो हमने सौर सुजला योजना से पंप लगा लिए हैं। अब सौर ऊर्जा संयंत्र से आ...
छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने श्रम के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिकों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्व. रामानुज प्रताप स...
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा ने कहा कि गांव के विकास को व्यापक और सहभागी स्वरूप देने के लिए महिलाओं की सक्रिय भागी...
अभियान के तीसरे दिन 25 सितंबर को जल संरक्षण एवं जलस्रोतों की स्वच्छता पर विशेष जोर रहेगा। इस दौरान कोटरवाही नरहरा जलप्रपात, पम्पारनाला सिंगपुर, फुट...
अभियान के तीसरे दिन 25 सितंबर को जल संरक्षण एवं जलस्रोतों की स्वच्छता पर विशेष जोर रहेगा। इस दौरान कोटरवाही नरहरा जलप्रपात, पम्पारनाला सिंगपुर, फुट...
परिचर्चा में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा युवाओं के लिए संचालित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं, ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’, ‘विकसित छत्तीसगढ़’ से ‘व...