घर-घर पहुंचा विधिक सहायता का संदेश, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजा

Posted On:- 2026-09-08




60 दिवसीय मेगा ड्राइव नालसा योजना 2026 के तहत ग्राम पंचायत तोतर में लीगल एड क्लीनिक की पहल

कोण्डागांव (वीएनएस)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन में एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव सुश्री गायत्री साय के नेतृत्व में संचालित 60 दिवसीय मेगा ड्राइव नालसा योजना 2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत तोतर में स्थापित लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। दिनांक 26 अगस्त 2026 से प्रतिधारक अधिवक्ता सुरेंद्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन कुमार बैध, लोकेश कुमार यादव द्वारा लगातार गांव में डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं का जायजा लिया जा रहा है।

अभियान के दौरान ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनके पारिवारिक विवाद, भूमि संबंधी मामले, शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने, दस्तावेज संबंधी समस्याओं सहित अन्य विधिक एवं सामाजिक समस्याओं की जानकारी ली जा रही है। साथ ही ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को न्याय प्राप्त करने में आर्थिक कठिनाई बाधा न बने, इसके लिए निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध है।

प्रतिधारक अधिवक्ता एवं अधिकार मित्र द्वारा ग्रामीणों को छोटे-बड़े विवादों को समय रहते उचित विधिक सलाह के माध्यम से सुलझाने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी कानूनी समस्या की स्थिति में लीगल एड क्लीनिक से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इस डोर-टू-डोर पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में न्याय की पहुंच को अंतिम व्यक्ति तक सुलभ बनाना तथा जानकारी या संसाधनों के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित लोगों को आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराना है। ग्राम पंचायत तोतर में लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी सलाह एवं आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराने का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।



Related News
thumb

नक्सली लीडर प्रभाकर और पत्नी राजे कांगे को 7-7 साल की सजा

नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच पुराने नक्सली मामलों में अदालत की सुनवाई तेज हो गई है। उत्तर बस्तर में DKSZC रैंक के नक्सली


thumb

राधा-कृष्ण बनकर बच्चों ने लूटी महफिल

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अमासिवनी स्थित सुधा ओपन स्कूल के बच्चों ने राधा-कृष्ण और कान्हा के मनमोहक रूप में अपनी शानदार प्रस्तुति से लोगों


thumb

क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में कवर्धा की भिनुप्रिया ने राष्ट्रीय स्तर पर...

खेलों और खिलाड़ियों के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था क्रीड़ा भारती द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा ने कवर्धा की कक्ष...


thumb

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल

राज्यपाल रमेन डेका से लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने भेंट कर छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने तथा इसके संरक्षण, संवर...


thumb

वेब पोर्टल पर मिलेगी निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी, राज्यपाल ने क...

राज्यपाल रमेन डेका ने मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग द्वारा तैयार किए गए नए वेब पोर्टल cgpurc.cgstate.gov.in का ...


thumb

कवर्धा के प्रमुख मार्ग होंगे नो-वेंडिंग जोन, सड़क घेरने वालों पर होग...

शहर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव, मुख्य मार्गों पर व्यवसायिक गतिविधियों के कारण होने वाले अवरोध और आम नागरिकों को आवागमन में हो रही परेशानी को देखते