रायपुर (वीएनएस)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अमासिवनी स्थित सुधा ओपन स्कूल के बच्चों ने राधा-कृष्ण और कान्हा के मनमोहक रूप में अपनी शानदार प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत लिया। सड्डू स्थित अमर सुपरमार्ट के परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने जन्माष्टमी के उत्सव में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में कला, सांस्कृतिक समझ और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था। राधा-कृष्ण और कान्हा के रूप में सजे बच्चों ने सुपरमार्ट में मौजूद ग्राहकों और दर्शकों से संवाद किया और उनके साथ जमकर सेल्फी भी ली।
बच्चों की प्रस्तुति ने जीता दर्शकों का दिल
बच्चों ने इस दौरान एक छोटा लेकिन आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति और उत्साह को ग्राहकों तथा वहां मौजूद दर्शकों ने खूब सराहा। बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए अमर सुपरमार्ट की ओर से पृथ्वीपाल भटनागर ने उन्हें उपहार भी प्रदान किए।
मंच पर बच्चों ने दिखाया आत्मविश्वास
कार्यक्रम में सुधा ओपन स्कूल की शिक्षिका श्रीमती भारती मरावी तथा सुधा सोसायटी के संस्थापक एवं चेयरमैन जी.के. भटनागर भी उपस्थित रहे।
इस आयोजन ने जहां जन्माष्टमी की सांस्कृतिक भावना को मजबूत किया, वहीं बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और मंच पर आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति देने का अवसर भी मिला। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और दर्शकों के बीच संवाद ने आयोजन को खास और यादगार बना दिया।
अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की।
नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच पुराने नक्सली मामलों में अदालत की सुनवाई तेज हो गई है। उत्तर बस्तर में DKSZC रैंक के नक्सली
खेलों और खिलाड़ियों के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था क्रीड़ा भारती द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा ने कवर्धा की कक्ष...
राज्यपाल रमेन डेका से लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने भेंट कर छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने तथा इसके संरक्षण, संवर...
राज्यपाल रमेन डेका ने मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग द्वारा तैयार किए गए नए वेब पोर्टल cgpurc.cgstate.gov.in का ...