गरियाबंद (वीएनएस)। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत सत्र 2026-27 के लिए प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए तृतीय काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। कक्षा 8वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विभागीय वेबसाइट पर काउंसलिंग के लिए छात्र-छात्राओं की सूची एवं तिथि जारी कर दी गई है। प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए तृतीय काउंसलिंग 3 से 9 सितंबर 2026 तक होगी। काउंसलिंग सूची में दर्शित आवंटित प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रातः 11ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे तक काउंसलिंग होगी। इसी प्रकार प्रयास बालक, कन्या आवासीय विद्यालय जिला बीजापुर के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए भी काउंसलिंग 3 से 9 सितंबर तक होगी। सीट रिक्त रहने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची वाले विद्यार्थियों के लिए काउंसलिंग 10 से 15 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसकी काउंसलिंग प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय, गुढ़ियारी, जनता कालोनी, एफ.सी.आई. रोड, गोंदवारा के पास, रायपुर में होगी।
काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों को कक्षा 8वीं में प्रथम श्रेणी (60 प्रतिशत) उत्तीर्ण अंक सूची, पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीड़ित प्रमाण पत्र, शैक्षणिक सत्र 10वीं, 11वीं के नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर अल्पसंख्यक वर्ग अंतर्गत होने संबंधी नोटरी का सत्यापन प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं विशेष पिछड़ी जनजाति प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। विशेष श्रेणी से चयनित विद्यार्थियों को दिव्यांगता, दिव्यांग माता-पिता के बच्चे, विधवा माता के बच्चे, परित्यक्ता महिला के बच्चे, देश की रक्षा करते हुए या अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान पुलिस, अर्द्धसैनिक, सशस्त्र बल, शहीद सैनिक के बच्चे होने संबंधी प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
काउंसलिंग के बाद संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश की पात्रता होने पर 2 दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी से हस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण पत्र तथा जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। शासकीय अवकाश दिवस 4 से 6 सितंबर तथा 12 से 15 सितंबर 2026 तक काउंसलिंग आयोजित नहीं की जाएगी।
महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के ग्राम खेमड़ा में भारी वर्षा से क्षतिग्रस्त हुई करीब 20 वर्ष पुरानी सड़क की पुलिया की मरम्मत मुख्यमंत्री हेल्पल...
डिजिटल तकनीक और पारदर्शी व्यवस्था के जरिए नागरिकों को समयबद्ध शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सेवा सेतु प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। इसका...
नारी सशक्तीकरण के संकल्प के साथ सुशासन की सरकार प्रदेश की माताओं-बहनों के सम्मान, स्वाभिमान, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही ह...
राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी...
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, रायपुर ने यात्री का सामान गुम होने के मामले में इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (इंडिगो) को सेवा में कमी और अनुचित व्या...