रायपुर (वीएनएस)। जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में 10 अगस्त से जारी 21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप के समापन समारोह दिवस पर देर रात भजन सम्राट राहुल झाबक ने गुरुभक्ति का अनूठा रंग जमाया। राहुल ने नवकार मंत्र है प्यारा , इसने लाखों को तारा , इस महामंत्र का जाप करो भवजल से मिले किनारा के मंगलाचरण से भजन संध्या का आरम्भ किया।
चलो रे मालपुराधाम दादा ने सबको बुलाया है । मालपुरा में ऐसा एक गुलाब है जो दुनिया में लाजवाब है । ओ पालन हारे निर्गुण और न्यारे तुम्हारे बिन हमरा कोई नही । दादा जैसा यार कहां , कहां ऐसा याराना। भक्ति की रात दादा आज थाने आणो है जैसे गुरुभक्ति के भजनों से भक्तों को सराबोर कर दिया।
सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि बम्फर ड्रा में दसवीं की छात्रा सिध्दि श्रीश्रीमाल को लेपटॉप से पुरस्कृत किया गया। बम्फ़र ड्रा में लेपटॉप श्रीमती चमेला देवी चौधरी संजय अजय आलोक चौधरी परिवार देवेन्द्र नगर की ओर से दिया गया। इसके अतिरिक्त 8 और गुरुभक्तों को भी पुरस्कृत किया गया। इक्तिसा जाप में नीलेश गोलछा डॉ योगेश बंगानी , संतोष झाबक , महेन्द्र कोठारी , निर्मल पारख , विवेक बैद , श्रीमती मंजू कोठारी , ममता सुराना , दीप्ति बैद की सक्रिय भूमिका रही ।
जिले के स्थानीय हस्तशिल्प और पारंपरिक कला को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई है। इसी कड़ी में बरमकेला विकासखंड के ग्राम पंचायत कं...
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेड क्रॉस सभा कक्ष में आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह ने रायपुर संभाग में संचालित विकसित भारत-जी राम जी...
रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया और जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े की उपस्थिति में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिले...
राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में...
रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया और जांजगीर- चांपा सांसद कमलेश जांगड़े की उपस्थिति में जिला खनिज न्यास की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार सारंगढ़ में स...
नागरिकों के निकट न्याय को पहुंचाने तथा न्यायिक सुविधाओं का विस्तार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में आज भिलाई-3 में जिला एवं अतिरिक्त ...