सांसद राधेश्याम राठिया और कमलेश जांगड़े ने की डीएमएफ के विकास कार्यों की समीक्षा

Posted On:- 2026-09-01




नये विकास कार्यों के प्रस्ताव का हुआ अनुमोदन

सारंगढ़-बिलाईगढ़, (वीएनएस)।   रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया और जांजगीर- चांपा सांसद कमलेश जांगड़े की उपस्थिति में जिला खनिज न्यास की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार सारंगढ़ में सम्पन्न हुई। बैठक में सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े, बिलाईगढ़ विधायक कविता लहरे, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, उपाध्यक्ष अजय नायक, सदस्य दिनेश जांगड़े, जनपद पंचायत बरमकेला अध्यक्ष विद्या चौहान, खनिज प्रभावित क्षेत्र ग्राम पंचायत के सरपंच विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में डीएमएफ मद से जिले में कराए जा रहे विकास कार्यों एवं प्रस्तावित कार्यों की विभागवार जानकारी प्रस्तुत की गई। विभिन्न विभागों में निर्धारित 70 प्रतिशत राशि विकास एवं प्राथमिकता वाले कार्यों के लिए तथा शेष 30 प्रतिशत राशि विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार कार्यों पर व्यय किए जाने के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा सेक्टर आधारित कार्यों एवं विकास कार्यों से संबंधित प्रस्तावों की जानकारी, डीएमएफ सदस्यों को दी गई। प्रस्तावों के अनुमोदन के संबंध में आवश्यक प्रक्रिया एवं प्राथमिकताओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा सेक्टर आधारित कार्यों एवं विकास कार्यों से संबंधित प्रस्तावों की जानकारी डीएमएफ सदस्यों को दी गई। प्रस्तावों के अनुमोदन के संबंध में आवश्यक प्रक्रिया एवं प्राथमिकताओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में डीएमएफ मद का प्रभावी एवं जनहित में उपयोग सुनिश्चित करते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया गया।



Related News
thumb

दशकों बाद ग्रामीणों तक पहुंचा नेटवर्क, सुकमा के सुदूर वनांचल टेटरई ...

इस नई कनेक्टिविटी ने स्थानीय ग्रामीणों, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों की जिंदगी को एक नई दिशा दी है। कभी अपनों की कुशलक्षेम पूछने या एक जरूरी...


thumb

बस्तर की माटी से अंतरिक्ष तक गूंज

आया मोचो दंतेश्वरी बाबा भैरम आय, कैसा जादू है तेरे बस्तर में’ जब तीसरी कक्षा की नन्हीं छात्रा पायल की सुरीली आवाज शहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय के...


thumb

विभागीय योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने सांसद श्रीमत...

रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया और जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कलेक्ट्रे...


thumb

कलेक्टर रोहित व्यास ने ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की...

बैठक में कलेक्टर ने आगामी सरगुजा ओलंपिक के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दि...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर को बड़ी सौगात, फुटब...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर जिले को खेल अधोसंरचना के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक फुटबॉल स्टे...


thumb

कलेक्टर रोहित व्यास ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा की

बैठक में कलेक्टर ने समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर ...