जशपुर में 200 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को मिला निरूशुल्क फॉस्टेक प्रशिक्षण

Posted On:- 2026-08-24




जशपुरनगर (वीएनएस)। खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला जशपुर द्वारा विगत दिवस जिला पंचायत के संवाद सभागार कक्ष में फुटपाथ और सड़क किनारे खाद्य व्यापार करने वाले 200 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को निरूशुल्क फॉस्टेक (खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं प्रमाणन) प्रशिक्षण दिया गया।

यह कार्यक्रम नेस्ले इंडिया एवं नासवी (नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया) के सहयोग से आयोजित किया गया।

खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 एवं विनियम 2011 के अनुसार सभी खाद्य कारोबारियों के लिए फॉस्टेक प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है। इस प्रशिक्षण में चाय-नाश्ता-भोजन ठेला, टपरी, खोमचा, जलेबी-पकौड़ा-भजिया, चाट-गुपचुप-इडली-डोसा, भुंजा-फलीदाना, जूस-लस्सी-शेक, फास्ट फूड-मोमोज-चाइनीज और आइसक्रीम-फलूदा विक्रेताओं को शामिल किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान विक्रेताओं को खाद्य पदार्थों को स्वच्छता से तैयार करने, परोसने और हाइजीन के मानकों के अनुरूप कार्य करने की जानकारी दी गई।

प्रमाण पत्र और हाइजीन किट का वितरण

प्रशिक्षण के बाद सभी 200 विक्रेताओं को फॉस्टैक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, स्ट्रीट फूड विक्रेता प्रमाण पत्र और हाईजीन किट निशुल्क दी गई। किट में खाना बनाने का एप्रन, सिर पर लगाने की टोपी, हेड कवर, हाथ के दस्ताने, किचन तौलिया, हाथ धोने का साबुन और गोल्डन रूल चार्ट दिया गया।

पाँच साल तक पंजीयन निःशुल्क

विभाग ने बताया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की योजना के तहत स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को आवेदन करने पर पाँच साल के लिए खाद्य पंजीयन पूरी तरह से निशुल्क दिया जा रहा है।

इसके अलावा ईट राइट आंदोलन के तहत भोजन में कम तेल, कम नमक और कम शक्कर के उपयोग की सलाह दी गई। इस संबंध में शासन द्वारा जारी पोस्टर और पर्चे भी बांटे गए, ताकि विक्रेता अपनी दुकानों में लगाकर आम लोगों को जागरूक कर सकें।

अभिहित अधिकारी सागर दत्ता ने कहा कि जिले में लोगों को गुणवत्तापूर्ण, मानक और स्वच्छ खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए विभाग प्रतिबद्ध है। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी लगातार जारी रहेंगे।



Related News
thumb

आत्मा ही वास्तविक धन है, संसार में कोई गरीब नहीं : मुनि आगम सागर

दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर के 23 अगस्त को प्रातः 7:30 बजे भव्य जिनालयों में सकल जैन समाज को एक साथ त्रिसंयोग धर्मलाभ का अलौकिक एवं पावन सुअवसर प्राप्त ...


thumb

महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिं...

महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस के मार्गदर्शन में भारतीय रेडक्रॉस स...


thumb

बिहान से मिली नई उड़ान, खेती से आत्मनिर्भर बनीं कल्पना सिंह

ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बिहान योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आज आजीविका के ...


thumb

‘बिहान’ योजना से जय कुमारी को मिला मत्स्य पालन का संबल

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और उन्हें स्थानीय संसाधनों के माध्यम से स्थायी आजीविका से जोड़ने के लिए संचालित ‘बिहान’ योजना का ला...


thumb

“बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया की सरकार।”

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके दैनिक जीवन की आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना का लाभ जिले की...


thumb

महतारी वंदन ने बढ़ाई रक्षाबंधन की मिठास, उषा पांडे अब भाई के लिए खरी...

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल के साथ खुशियों के अवसर भी लेकर आ रही है। रक्षाबंधन पर्व से पहले यो...