कलेक्टर ने की महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक

Posted On:- 2026-08-23




कलेक्टर के सख्त निर्देश, कुपोषित बच्चों की निगरानी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

सारंगढ़-बिलाईगढ़, (वीएनएस)। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग  अंतर्गत सभी परियोजना अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारी - कर्मचारियों की  बैठक ली। बैठक में कुपोषण मुक्ति अभियान, अटल मॉनिटरिंग पोर्टल, बाल संदर्भ शिविर एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अटल मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा करते हुए बताया कि सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिला प्रदेश में 8वें रैंक पर है। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय योजनाओं की नियमित निगरानी करते हुए बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए।

कुपोषित बच्चों को लेकर कलेक्टर ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी परियोजना अधिकारी कुपोषित बच्चों की नियमित निगरानी करें और उन्हें बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं। सभी पात्र बच्चों को बाल संदर्भ शिविर में शामिल कराने तथा गंभीर कुपोषित बच्चों के कार्ड बनाएं। प्रत्येक सेक्टर में बाल संदर्भ शिविर आयोजित करने के लिए भी निर्देशित किया गया।

बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान खराब स्थिति पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की और अधिकारियों को तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। इस बैठक में डिप्टी कलेक्टर ऋचा सिंह, राणा विजय, महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी उत्तम साहू सहित जिले के सभी परियोजना अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

नगरीय निकायों को एल्डरमैन निधि के 9.44 करोड़ जारी

राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगरीय निकायों हेतु कुल 9 करोड़ 44 लाख 25 हजार रुपए की एल्डरमैन निधि जारी की है। चालू वित्तीय वर्ष 20...


thumb

जिला प्रशासन की पहल से कारीगरों को मिलेगा बड़ा मंच: अरुण सार्वा

जिले के जनजातीय कारीगरों, कलाकारों और उद्यमियों के पारंपरिक हुनर को स्थानीय बाजार से निकालकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के बाजारों से जोड़ने की दिशा ...


thumb

फरसवानी गांव में टीबी मुक्त भारत के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र कुमार वैष्णव के मार्गदर्शन में जिले को टीबी मुक्त...



thumb

दवाइयों और पोषण की चिंता हुई कम, प्रेमलता ने कहा- “मोर विष्णु भैया”...

जिले के अघन नगर निवासी श्रीमती प्रेमलता शर्मा के लिए महतारी वंदन योजना की राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि उनके जीवन में बुढ़ापे का सहारा बनकर सा...


thumb

नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्...