उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)।जिले के नवपदस्थ कलेक्टर कुंदन कुमार ने आज सुबह नगरपालिका परिषद कांकेर के अंतर्गत विभिन्न समस्याओं को लेकर दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शहर में वन्य प्राणी (भालू) के किसी भी समय विचरण की समस्या को लेकर गोविन्दपुर क्षेत्र का स्थल निरीक्षण कर वन एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर ने बागोड़ एनीकट के समीप दशपुर इनटेक प्लांट का भ्रमण कर वहां की रिटेनिंग वॉल के टूट जाने से शहर में पेयजल की समस्या दूर करने तथा शहर के बस स्टैण्ड व पुराना बस स्टैण्ड के पास डेली मार्केट में पसरी गंदगी को तत्काल दुरूस्त कराने के निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी को दिए।
वन्य प्राणी विचरण क्षेत्र में अलर्ट मैकेनिज्म तथा साइनेजेस लगाने के निर्देश
शहर के निरीक्षण के दौरान आज तड़के कलेक्टर कुंदन कुमार आज सुबह 7.30 बजे गोविन्दपुर स्थित ऑक्सीवन पहुंचे। वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि आसपास पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण भोजन की तलाश में भालू शहर का रूख करते हैं। ज्यादातर तेल और मीठे की खुशबू से वे नगर के रिहायशी इलाकों तक पहुंच जाते हैं। इस पर कलेक्टर ने कहा कि शहर में भालू व अन्य जंगली प्राणी की आमदरफ्त होने से किसी भी अप्रिय स्थिति या अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता। भविष्य में जान-माल की क्षति न हो, इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए। उन्होंने एसडीओ फॉरेस्ट को निर्देशित किया कि चिन्हांकित विचरण क्षेत्रों में अलर्ट मैकेनिज्म (लोगों को सतर्क करने) एडवाइजरी जारी करें, जिसमें यह उल्लेख हो कि वन्य प्राणियों की आमदगी से क्या करें और क्या न करें। साथ ही वन की रेस्क्यू टीम और राजस्व तथा नगरीय निकाय के अधिकारियों के मोबाइल नंबर उल्लेखित फ्लैक्स व बैनर लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर जमीनी अमलों के जरिए सतत निगरानी करने तथा परस्पर बैठक लेकर समन्वय स्थापित करते हुए ठोस एवं जरूरी कदम उठाने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने शीतलापारा वार्ड निवासी राकेश साहू के निवास में जाकर भेंट करते हुए चर्चा की। पिछले सप्ताह घर में भालू घुस गया था।
माहुरबंद तालाब का किया जाएगा जीर्णोद्धार, किया जाएगा सौंदर्यीकरण एवं विद्युतीकरण
कांकेर नगर के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अलबेलापारा वार्ड क्रमांक-01 में स्थित माहुरबंद तालाब पहंुचे, जहां पर वेे तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य से रू-ब-रू हुए। मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में तालाब के चारों ओर बंड निर्माण कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर ने इस तालाब को और अधिक बेहतर ढंग से सौंदर्यीकरण करने के लिए राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) के तकनीकी विशेषज्ञों की मदद लेते हुए ग्रास कारपेट, पेवर ब्लॉक तथा आकर्षक विद्युतीकरण कराने के लिए सीएमओ को निर्देशित किया। उन्हांेने विशेष तौर पर जोर दिया कि गंदे पानी निकासी की व्यवस्था तालाब के किनारे अलग से किया जाए। इस अवसर कलेक्टर ने एसआरएलएम सेंटर का भी निरीक्षण कर गीला एवं सूखा कचरा का पृथक-पृथक प्रबंधन करने व स्वच्छता को लेकर किसी तरह की कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
बागोड़ एनीकट पर नदी का जल इनटेक वेल प्लांट की ओर डायवर्ट करने के निर्देश
इसके पश्चात कलेक्टर कुमार ने बागोड़ एनीकट के पास स्थापित इनटेक वेल प्लांट का आकस्मिक निरीक्षण किया। स्थल निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि प्लांट से लगा हुआ अपवाह क्षेत्र का स्तर ऊपर होने के कारण महानदी का पानी बाएं किनारे की ओर बह जाता है, जिसके कारण इनटेक वेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता को दूरभाष पर निर्देशित किया कि एनीकट की रिटेनिंग वॉल की तत्काल मरम्मत कर नदी का अपवाह क्षेत्र गहरा करते हुए जल बहाव प्लांट की ओर डायवर्ट करें। उन्होंने कहा कि इस प्लांट से नगर के 4 हजार से अधिक परिवारों को पेयजल की आपूर्ति की जाती है, अतः अधिकारी इसे गंभीरता से संज्ञान में लें। इस दौरान कलेक्टर ने सीसी रोड से इंटेकवेल प्लांट पहंुच मार्ग पर रपटानुमा पुल निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने सीएमओ को निर्देशित किया।
नए एवं पुराने बस स्टैण्ड और डेली मार्केट में पसरी गंदगी को जताई नाराजगी
शहर के मौका-मुआयना के दौरान कलेक्टर श्री कुमार नया बस स्टैण्ड पहुंचे, जहां पर साफ-सफाई की लचर व्यवस्था देख नाराजगी जाहिर की। उन्हांेने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के किनारे रखे डस्टबीन की तादाद बढ़ाने तथा मवेशियों का प्रवेश प्रतिबंधित करने हेतु सीएमओ नगरपालिका को निर्देशित किया। इसके अलावा बस स्टैण्ड के पीछे बने सुलभ शौचालय के आसपास पसरी हुई गंदगी तथा गंदे पानी की समुचित निकासी नहीं होने पर कलेक्टर ने असंतोष जाहिर करते हुए तत्काल साफ-सफाई सुनिश्चित कराते हुए जिला मुख्यालय की गरिमा के अनुरूप शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के सख्त निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी को दिए। उन्होंने बस स्टैण्ड पर बैठे बुजुर्ग बंशीराम से बातचीत की, जिस पर पता चला कि वह पांच औलादों के पिता होने के बाद भी भीख मांगकर गुजर-बसर करते हैं। इस पर कलेक्टर ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को आवश्यक सहयोग करने के लिए एसडीएम कांकेर को निर्देशित किया। इसके पश्चात वे पुलिस थाने के बगल से डेली मार्केट क्षेत्र का मुआयना करते हुए वहां पसरी गंदगी को देख बेहद नाराज हुए तथा एक सप्ताह के भीतर इन सभी जगहों पर सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराने के निर्देश सख्त लहजे में दिए।
पुराने बस स्टैण्ड में नागरिकों व मीडिया प्रतिनिधियों साथ की ‘चाय पे चर्चा’
इस दौरान कलेक्टर कुमार पुराना बस स्टैण्ड पहुंचे, जहां होटल के पीछे दूध नदी के किनारे डंप किए गए कचरों को देखकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने दुकानों के आगे डस्टबीन रखवाने और नदी के किनारे डंप कचरों को तत्काल हटवाने के निर्देश सीएमओ को दिए। इसी दौरान कलेक्टर ने टपरी पर चाय पीते हुए नागरिकों तथा मीडिया प्रतिनिधियों से शहर की गतिविधियों और समस्याओं पर अनौपचारिक चर्चा की। इस दौरान अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे, एसडीएम कांकेर श्रीमती सरस्वती बंजारे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगरीय निकायों हेतु कुल 9 करोड़ 44 लाख 25 हजार रुपए की एल्डरमैन निधि जारी की है। चालू वित्तीय वर्ष 20...
जिले के जनजातीय कारीगरों, कलाकारों और उद्यमियों के पारंपरिक हुनर को स्थानीय बाजार से निकालकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के बाजारों से जोड़ने की दिशा ...
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र कुमार वैष्णव के मार्गदर्शन में जिले को टीबी मुक्त...
जिले के अघन नगर निवासी श्रीमती प्रेमलता शर्मा के लिए महतारी वंदन योजना की राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि उनके जीवन में बुढ़ापे का सहारा बनकर सा...
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्...